Breaking
Mon. May 18th, 2026

पति की हैवानियत: गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या प्राइवेट पार्ट में मिली लोहे की रेती

खबर शेयर करें..

पति की हैवानियत: गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या प्राइवेट पार्ट में मिली लोहे की रेती

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अंबिकापुर // जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भि‌ट्ठीकला से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने 3 बच्चों के सामने अपनी 23 वर्षीय पत्नी को पहले तो बेदम पीटा, जब वह बेहोश हो गई तो गमछे से कमर में उसे बांधा और बाइक से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गया।

solar pinal
solar pinal

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह बात सुनते ही वह लाश छोड़कर वहां से फरार हो गया। शुक्रवार को महिला का पीएम किया गया, इसमें शरीर पर 16 चोट के निशान मिले हैं, वहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती मिली है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

महिला 3 माह की प्रेग्नेंट भी थी। पिटाई से महिला व उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।

शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकल निवासी प्रदीप अगरिया ने 8 वर्ष पूर्व हीरा बाई 23 वर्ष से लव मैरिज की थी। शादी के दौरान हीरा बाई की उम्र मात्र 15 वर्ष थी। दोनों के 4 बच्चे हैं। वर्तमान में हीर बाई 3 माह की गर्भवती थी। पति प्रदी शराब पीने का आदी है और अक्सर व पत्नी से मारपीट करता था।

14 मई की दोपहर वह शराब पीकर घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से बहन करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पत्न की डंडे व पत्थर से बेदम पिटाई की। बच्चों के सामने वह दरिंदगी करता रह इस दौरान उसकी बड़ी बेटी 7 वर्षी सिया पिता से मां को छोड़ देने की गुह लगाती रही।

पीएम में चौंकाने वाला खुलासा

महिला के शव का पीएम शुक्रवार को डॉ. संतु बाघ ने की। उन्होंने बताया कि महिला 3 माह की प्रेग्नेंट थी। उसके शरीर पर 16 जगह चोटों के निशान मिले हैं। वहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की 12 इंच लंबी रेती (लोहे को घिसने का औजार) मिली है। पिटाई महिला व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है।



 


खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg