Breaking
Sat. May 30th, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य मे ब्रह्मा कुमारीज विवि केंद्र में महिलाओं का सम्मान

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य मे ब्रह्मा कुमारीज विवि खैरागढ़ केंद्र में महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसका मुख्य विषय रहा महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक बने।

कार्यक्रम में महिला प्रधान आरक्षक सविता वर्मा ने कहा सभी अपने अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं आज की युवा पीढ़ी इस स्वर्णिम युग में अपने मार्ग से भटक रही है, जिस पर सभी एक समाज सुधारक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

solar pinal
solar pinal

हमारे क्षेत्र के पढ़ने वाले बच्चे सही समय में उचित विषय का चुनाव करके क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर ने महिलाओं में बहुत सारे गुण दिए हुए हैं। सबसे बड़ा गुण है माता का। माता जननी होती है जो सृष्टि का निर्माण करती हैं यह महिलाओं के लिए गर्व की बात है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

संस्था की संचालिका ब्रम्हाकुमारी बहन चंद्राकली दीदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया जाता है। बच्चों में संस्कार भरने का काम मां के रूप में नारी द्वारा ही किया जाता है इसीलिए मां को प्रथम गुरु की संज्ञा दी गई है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी दुर्गा मां लक्ष्मी का यथोचित सम्मान प्राप्त है अतः प्रत्येक नारी को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।

समाजसेवी वसुंधरा देवी ने कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य हिस्सा होती है तथा आर्थिक राजनीतिक सामाजिक क्रियाओं में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन करती है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

उक्त कार्यक्रम में गीतिका सिंह, वसुंधरा सिंह, क्रान्ति साहू, मुस्कान यादव, उर्मिला यादव, गर्विता पटेल, ज्योति गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, सोनू, गीता यादव, राधा वर्मा, तृप्ति दशरिया, त्रिवेणी पटेल, रेखा झा, मोनिका सिंह, विनीता सिंह, अनुपमा यादव, भगत वर्मा, संतोष साहू , रामकुमार वर्मा, चंद्रेश वर्मा एवम संस्था के भाई बहन उपस्थित रहे। संस्था का परिचय देते हुए मंच संचालन साधना अग्रवाल ने किया ।


रिपोर्ट : जितेन्द्र यादव ,खैरागढ़
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9406239205


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg