Wed. Aug 5th, 2026

गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा माल बरामद

गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा माल बरामद
खबर शेयर करें..

गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा माल बरामद

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना पुलिस को 3 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला मंदिर रोड स्थित नेहरू पार्क के सामने एक युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 1.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 11 हजार रुपये बताई जा रही है।गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा माल बरामद

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महावीर यादव उर्फ टोबू यादव (27 वर्ष) निवासी जमातपारा, बसंतपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg