Mon. Jun 22nd, 2026

कांग्रेस का जोन स्तरीय बैठक संपन्न..कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए कसी कमर

कांग्रेस का जोन स्तरीय बैठक संपन्न,कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए कसी कमर
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष भिज्ञेश यादव के नेतृत्व में भूरभुसी और दनिया जोन का बैठक ग्राम धोधा स्थित मन्नू चंदेल के निवास में आयोजित की गई थी,बैठक की शुरुवात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष भिज्ञेश यादव ने किया। जन स्तरीय बैठक में विधायक यशोदा वर्मा ने कहा की जब राज्य में हमारे कांग्रेस की सरकार थी तब गांव में स्कूल खुलवाया, अब भाजपा की सरकार गांव-गांव में शराब की दुकाने खोल रही है जिससे गांव का माहौल दिन का दिन खराब हो रहा है,भाजपा सरकार अपने ही परिवार में मतभेद करा रही है, चुनाव के समय पैसा खर्च करता है वहीं चुनाव जीतता है ऐसा लगता है अगर विकास को देखकर चुनाव जितता तो आज भूपेश बघेल को चुनाव में हार का सामना करना नहीं पड़ता, इस बात की बहुत दुख हुई।राज्य सरकार से विधायक को एक साल में 3 करोड़ मिलता है और एक करोड़ प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से मिलता है लेकिन वह भी भाजपा के कार्यकर्ता को दे देते हैं विधायक वर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय में वर्षों से दनिया पुल की मांग जो ग्रामवासी करते आ रहे थे उसे कांग्रेस की सरकार ने पूरा किया था, लेकिन भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाम से पुल के निर्माण कार्य में आपत्ति लगा दिया गया है जिससे ठेकेदार परेशान होकर काम छोड़ दिया है हम सभी एक दिन जिला प्रशासन के पास इस संबंध में ज्ञापन सौंपने जाएंगे फिर योजना बद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करेंगे जिससे पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस क्षेत्र में ग्रामीणों की मुख्य समस्या जो है वह पुल निर्माण की है जो कई जिला मुख्यालय से लेकर राजधानी रायपुर तक इसी रोड से आना-जाना होता है,कार्यक्रम में पूर्व सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह चंदेल ने कहा की हम सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है, लेकिन सभी बूथों पर हार क्यों मिली,इस पर मंथन करना जरूरी है। जबकि गंडई नगरीय निकाय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जितने विकास हुआ है वह कांग्रेस की ही देन है, पार्टी के कार्यकर्ता ठीक से कार्य नहीं कर रहा है, इसी का परिणाम है, की आज हार का सामना करना पड़ा है आगामी आने वाले कुछ माह में पंचायत का चुनाव होना है जिसके लिए जितने से जितने पदाधिकारी कार्यकर्ता जोड़ना है,और कांग्रेस पार्टी की उपलब्धि बताना है,,

ब्लॉक अध्यक्ष भिज्ञेश यादव ने बताया की महतारी वंदन का पैसा महिलाओं के खाते में अब कट के आना शुरू हो गया है हितग्राहियों को बार-बार केवाईसी के नाम पर बैंकों का चक्कर लगाना पड़ रहा है प्रधानमंत्री सम्मान निधि जो किसानों को सलाना 6000/ दिया जाता था वह भी अब नहीं मिल रहा है।  इसके अलावा बिजली सड़क पानी की किल्लत को गांव-गांव और चौक चौराहों में यह बात सबको बताना है, छोटे-छोटे कार्य को लेकर पटवारी और तहसील ऑफिस में किसानों और आम लोगों को अपने काम करवाने के लिए बिना पैसा के काम नही होता किसानो को राजस्व विभाग लूट मचा रखी है। जिससे किसान बेबस होकर पैसा देकर काम कराने मजबूर हो जाते है, सरकार क्षतिपूर्ति और बीमा राशि का पैसा किसानो को नहीं दे रही है।भाजपा पार्टी के कथनी और करनी को लेकर हमे मतदाताओं तक पहुंचना है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कांग्रेस के कार्यकाल में क्षेत्र की वर्षो पुरानी मांग दनिया पुल के लिए राशि स्वीकृत हुआ था, लेकिन एक भाजपा के कार्यकर्ता के नाम से पुल का निर्माण रुका हुआ है, इसके लिए आगामी दिनों प्लानिंग करके किसानो और ग्रामीणों के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चक्काजाम करने का फैसला लिया है।कांग्रेस का जोन स्तरीय बैठक संपन्न,कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए कसी कमर

 जनपद सदस्य प्रतिनिधि व अधिवक्ता गोविंद जंघेल ने बताया की कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन से काम करने की बात कही है, कोई भी बात में हमारे पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी ध्यान नहीं देता जिससे जमीनी स्तर के छोटे कार्यकर्ताओं का मन टूट जाता है, दनिया पुल में थोड़ा सा बाढ़ आ जाने से या स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में गंभीरता से पुल निर्माण के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही साथ ही पार्टी कार्यकर्ता की पूछ परख नही होने के कारण कार्यकर्ता निराश हो जाता है,जिससे कार्यकर्ता हतोत्साहित हो जाता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी मन्नू चंदेल ने कार्यक्रम में कहा कि संगठन को मजबूती कैसे किया जाए इसके लिए हमे अब अपने दुश्मन को भी पार्टी में जोड़ना है विधायक के पास अगर कोई कार्यकर्ता समस्या लेकर जाते हैं तो उस समस्या को तत्काल निराकरण करने का प्रयास अपने स्तर से करेंगे तो बेहतर होगा जिससे कार्यकर्ता का मनोबल बना रहेगा, इसके लिए विधायक यशोदा से निवेदन भी किया है। इसके अलावा कार्यकर्ता का मान सम्मान हमेशा होते रहना चाहिए भाजपा राज्य में बैठी है तब से समस्या बनी हुई है रोजगार गारंटी का पैसा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है 18 लाख जरूरतमंद परिवार को आवास देने वाले सरकार का अता पता नहीं है महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को बैंकों में केवाईसी के लिए कतार में लगाए हुए हैं। कार्यक्रम का समापन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहसिन खान ने किया। इस जोन स्तरीय बैठक में पी सी सी सदस्य नीलांबर वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व मंडी अध्यक्ष 

संजू सिंह चंदेल, मन्नू चंदेल, हबीब खान, रणजीत सिंह चंदेल,टीकम साहू, शैलेंद्र जायसवाल,रामाधार वर्मा, दिलीप ओगरे,गोविंद जंघेल, मोहसिन खान, अमित टंडन, नवीन चौबे, हुलेश साहू, सम्पूरन टंडन, अनिल वर्मा, तानसेन साहू, विक्की टंडन, प्रभु राम वर्मा, उमेंदी साहू, भाईलाल कुर्रे, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg