Wed. Aug 5th, 2026

खेत में काम करने गया था परिवार..चोरों ने घर से जेवरात किया पार

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // थाना क्षेत्र के पेंड्रीकला गांव में एक किसान के सूने घर का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रकम की चोरी होने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि किसान अपने परिवार के साथ खेत में काम करने गए थे और घर में ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़ कर घर के आलमारी में रखे सामानों की चोरी कर ली। पुलिस चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान मंथीर यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार को वह अपने परिवार के साथ खेत में कांम करने गए हुए थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इन समानों में चोरों ने किया हाथ साफ 

इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे एक जोड़ी का चांदी का लच्छा 70 तोला, एक जोड़ी चांदी की ऐंठी 30 तोला, एक जोड़ी चांदी का कंगन व 20 तोला, एक चांदी का मंगलसूत्र 5 तोला, एक जोड़ी चांदी का पायल 20 तोला, दो नग सोने का गेहूं दाना, 6 नग सोने का पत्ती और नगदी 6000 रूपए चोरी कर फरार हो गए हैं।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg