Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

महादेव गेमिंग के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे, 11 गिरफ्तार

खबर शेयर करें..

महादेव गेमिंग के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे, 11 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग-भिलाई // महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप की काली कमाई को ट्रांजेक्शन करने बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से अवैध लेन-देन कर संगठित अपराध करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

 

solar pinal
solar pinal

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने मिडिया को बताया कि 30 दिसम्बर 202.5को हुडको निवासी अविनाश दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना पदमनाभपुर और मोहन नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से विवेचना की, जिसमें तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की गहन जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक अपने पास रखकर महादेव ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध लेन-देन कर रहे हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पुलिस ने मामले की जांच कर म्यूल अकाउंट धारकों की पहचान की। लालच में आकर बैंक खाते, एटीएम कार्ड और आवश्यक दस्तावेज गिरोह को उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग अवैध ट्रांजैक्शन में किया जाता था।

ये है आरोपी.. हुई जप्ती भी..

आरोपी सूरज महतो, रूपेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, मिथलेश यादव, इसाब मेहत्तर, वेद प्रकाश ठाकुर, सुरेन्द्र यादव, साहिल मेश्राम, प्रशांत लाउने, भूपेन्द्र सोनी और रंजीत कौर को गिरफ्तार किया। कब्जे से 8 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंक खातों से जुड़े एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य बैंक दस्तावेज जब्त किए हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।