Wed. Aug 12th, 2026

बाइक से गांजा की तस्करी करते दो आरोपियों को दबोचा

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव //  छुरिया पुलिस ने बाइक से गांजा की तस्करी कर ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 105 ग्राम गांजा बरामद की गई है। पकड़े गए गांजा की कीमत 60 हजार के आसपास आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि 2 संदिग्ध व्यक्ति बाइक क्रमांक सीजी 08 एएन 8632 में गांजा की तस्करी कर सड़क बंजारी की ओर आ रहे हैं। crime news

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुई। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों के धरपकड़ के लिए नाकांबदी की। पुलिस ने आरोपी संतोष वासनिक पिता कन्हैया वासनिक निवासी ग्राम गठुला पुलिस चौकी चिखली एवं संतोष सिंह पिता जीवन सिंह राजपूत निवासी सड़क बंजारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 105 ग्राम गांजा और दो नग मोबाइल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। Rajnandgaon


      इसे भी पढ़ें:  गांजा बेचते 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्यवाई..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

डोंगरगढ़ पुलिस ने भी 4 किलो गांजा के साथ तीन को दबोचा

वहीं डोंगरगढ़ पुलिस ने भी गांजा की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को धर-दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब व गांजा सहित अन्य मादक सामानों की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। crime news

इसी कड़ी में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मोपेड में सवार दूर्गा देवांगन पिता भवर सिंह निवासी शांतीनगर चौकी चिखली, रामेश्वर उर्फ झूकू भारती निवासी मोतीपुर थाना डोंगरगढ़ और पुरनदास साहू पिता आजोराम निवासी मोतीपुर थाना डोंगरगढ़ के कब्जे से 44 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद की गई है। Arrested two accused smuggling hemp by bike


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg