Sat. Aug 22nd, 2026

तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत..आरोपी गिरफ्तार..बच्ची की हालत गंभीर/;

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 भानुप्रतापपुर// जिले में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. पड़ोसी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीँ आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि, मासूम अपनी दादी के साथ सो रही थी जिसे युवक रात में उठाकर ले गया और उसके साथ रेप किया. जब दादी की नींद खुली तो बच्ची नहीं थी, तलाशी करने पर भी नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी.

परिजनों ने कच्चे चौकी में पहले अपहरण का मामला दर्ज कराया. इस दौरान जाँच में पुलिस ने आरोपी इतवारू राम के साथ मासूम को बरामद किया. मासूम बच्ची को गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आरोपी 24 वर्षीय इतवारू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg