Mon. Jul 13th, 2026

डीजे बंद करने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में पांच घायल

खबर शेयर करें..

डीजे बंद करने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में पांच घायल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र के हरदी गांव में एक छठी कार्यक्रम के दौरान डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। डीजे बंद करने पर गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और फिर बांस के डंडे से मारपीट की। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनोज मारकंडे ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके छोटे भाई मनीष मारकंडे की पुत्री के छठी कार्यक्रम में डीजे चलाया गया था। देर रात जब डीजे को 10.20 बजे बंद किया गया, तो गांव के संदीप मारकंडे, देवेन्द्र मारकंडे, संजय भारती और समीर मारकंडे ने डीजे को फिर से चालू करने की मांग की। मनीषा मारकंडे ने उन्हें मना करते हुए कहा कि रात हो गई है, इसलिए डीजे नहीं चल सकता।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

बांस के डंडे से जमकर पिटाई

इस पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और मनीषा के साथ मारपीट करने लगे। जब मनोज मारकंडे ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उनका शर्ट फाड़ दिया। मनीषा को हाथों में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल से आए और बांस के डंडे से मारपीट करने लगे।

मारपीट में मुकेश जांगडे के माथे पर गंभीर चोट आई, जबकि सतीश और आर्यन बंजारे के हाथों में चोटें आईं और रवि बंजारे को दाहिने कान के पास चोट लगी। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg