Wed. Jul 29th, 2026

धोखाधड़ी : 5 ट्रक चावल भेजने का सौदा लेकिन भेजा दो ही ट्रक..व्यापारी ने थाने कराया मामला दर्ज

Fraud of Rs 4 lakh from cousin brother and sister in the name of getting them a job by sending fake appointment letter
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। राजधानी मे एक व्यापारी से व्यापारी ने ही धोखाधड़ी की है। जहां व्यापारी ने दूसरे से 5 ट्रक चाँवल का सौदा किया लेकिन उसे दो ही ट्रक भेजा और बार, बार तगादा के बाद भी न ही चावल भेज और नहीं रुपये लौटाए। इस धोखाधड़ी पर थाना धरसींवा में 420 का मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिलियारी के सत्या एग्रोटेक के सेवाराम(50) ने तीन माह पूर्व 11 जून को कल्पेश चोटवानी ने राजीव सोनी से 5 ट्रक चावल खरीदने का सौदा किया लेकिन भेजा दो ही ट्रक।  शिकायत मे बताया की सौदे के मुताबिक सेवाराम ने उन्हे 31,58 530 रूपए का एडवांस भी दे दिया था। इन तीन महीनों में कल्पेश और राजीव ने केवल दो ट्रक चावल ही भेजा । सेवाराम बार, बार तगादा करता रहा, लेकिन उन्होंने न चावल भेजा न 1469806 रूपए लौटाए।

अंततः सेवा राम ने बीती शाम धरसींवा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने धारा 420, 409,120बी का मामला दर्ज कर लिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg