Sun. Jul 5th, 2026

सूरजपुर में गैंगरेप: बाजार से लौटते हुए पति को बंधक बनाकर 4 युवकों ने पत्नी से की दरिंदगी

Rap rep
खबर शेयर करें..

सूरजपुर में गैंगरेप: बाजार से लौटते हुए पति को बंधक बनाकर 4 युवकों ने पत्नी से की दरिंदगी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 सूरजपुर // छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में 27 जून की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बाजार से लौटते हुए नशे में धुत पति को बंधक बनाकर उसकी पत्नी से 4 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ऐसा है पूरा मामला

27 जून की शाम पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। सामान खरीदने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पति ने चाँवल से बनी शराब कोसना पी रखी ली थी और नशे की हालत में गिर पड़ा। 

इसी का फायदा उठाकर मंहगई गांव के ऋतु यादव और उसके 3 साथियों ने पति को बंधक बना लिया और महिला को खेत में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने दोनों को किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। 

 

किसी तरह महिला देर रात घर पहुंची। 2 दिन बाद परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर पीड़िता ने 29 जून को रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस ने 4 चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने मिडिया को बताया कि सभी के खिलाफ BNS की धारा 70 के तहत मामला दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार आरोपी में ऋतु यादव उम्र 30 वर्ष – मंहगई निवासी, मुख्य आरोपी है इसके साथ ही रामजी उम्र 25 वर्ष,  कपील, रामेश्वर है। 

मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

एसडीओपी ने बताया कि मुख्य आरोपी ऋतु यादव आदतन अपराधी है। करीब 2 साल पहले वह हथियारबंद लूट के मामले में जेल जा चुका है। घटना से 2 दिन पहले ही उस पर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी लगा था। Rap rep

बताया गया की सभी आरोपी घटना के समय नशे में थे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की विवेचना जारी है। 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg