Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

ग्राम पटेल आत्महत्या मामला: तंत्र-मन्त्र का प्रभाव दिखाकर अवैध उगाही और प्रताड़ना..ग्राम पटेल ने कर लिया था आत्महत्या..पढ़ें पूरी स्टोरी

ग्राम पटेल आत्महत्या मामला: तंत्र-मन्त्र का प्रभाव दिखाकर अवैध उगाही और प्रताड़ना..ग्राम पटेल ने कर लिया था आत्महत्या.पढ़ें पूरी स्टोरी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया। मोहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जंगलपुरघाट के खेत में ग्राम पटेल का शव आग से बुरी तरह झुलसा हुआ मिला था। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने तथाकथित दो बैगा सहित उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बैगा तथा उसके सहयोगी ने ग्राम पटेल को ब्लैकमेलिंग करते हुए रूपए की मांग की थी. रूपए नहीं देने पर तंत्र-मंत्र से उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इससे ग्राम पटेल मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित हो गया कि उसने खेत में स्वयं को आग से जलाकर आत्महत्या कर ली थी।

 

solar pinal
solar pinal

मोहगांव थाना प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव से मिली जानकारी के अनुसार गत 16 फरवरी को प्रार्थी श्यामू मेरावी निवासी ग्राम जंगलपुर घाट थाना मोहगांव थाना उप० आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई ग्राम पटेल ओम प्रकाश मेरावी का अपने खेत में आग से जलकर मौत हो गया है कि रिपोर्ट पर थाना मोहगांव में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मृतक के शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृतक की मृत्यु आत्महत्या करना पाया जाने से मृतक के परिजनों एवं करीबी लोगों का बारीकी से कथन लेख किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

बयान में गोलमोल जवाब.. पढ़े पूरी स्टोरी..

कथन दौरान ग्राम कोटवार और उसके करीबी शिव प्रसाद मेरावी अपने कथन में गोल मोल जवाब दे रहे थे जिन्हे और कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि कुछ दिन पूर्व गांव में हरबोलवा पंडित बनकर पोड़ी कवर्धा निवासी प्रभू गोस्वामी और गेटर उर्फ विष्णु गोस्वामी आये थे जिनसे गांव का कोटवार अपने झाड़ फूक कराया था जो उक्त बात गग्रम के पटेल का बताने पर ग्राम पटेल ओमप्रकाश मेरावी द्वारा उक्त दोनो बैगा प्रभू गोस्वामी और गेटर उर्फ विष्णु गोस्वामी को बुलाकर शिव प्रसाद मेरावी के साथ मिलकर काला जादू टोना से गांव के कोमल जंघेल और गणेश राम वर्मा को मरवाने का षडयंत्र रचे और प्लान तैयार कर 11.फ़रवरी को जादू टोना कर तंत्र मंत्र करने जंगलपुर बुलाया गया जो उक्त तथ कथित बैगा प्रभू और गेटर उर्फ विष्णं गोस्वामी द्वारा पटेल ओमप्रकाश मेरावी से पैसा ऐंठने का प्लान तैयार कर अपने साथी रिद्ध साहू निवासी सिल्हाटी को भी साथ लाया और जंगलपुर घाट पहुंचकर पटेल से संपर्क किया और तय स्थान में गरगरा घाट के जंगल में जाकर तंत्र मंत्र करना चालू किये तथा ओम प्रकाश मेरावी और शिव प्रसाद मेरावी से जिसे मरवाना चाहते थे।

उसका नाम एक कोरे कागज में लिखवा लिया गया उसके बाद प्लान के तहत बैगा लोगों का साथी रिद्ध साहू दौड़ते उनके पास आकर पुलिस आ गया भागो कहकर चिललाने पर बैगा लोग उक्त पत्र जिसमें कोमल और विष्णु को मरवाने की बात लिखी थी को लेकर भाग गये उसके बाद तीनों मिलकर ओम प्रकाश मेरावी को ब्लेकमेल करने लगे और बोलने लगे कि 4 हजार रू० दो नही तो उक्त पत्र को वायरल कर देंगे तथा स्पये नही देने पर तुम्हे भी तंत्र मंत्र जादू टोना से जान से खत्म कर देंगे कहकर धमकाने लगे जिससे ओम प्रकाश मेरावी जो गग्रम का पटेल है सदमें में आकर उक्त तीनों तथा कथित बैगा लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्म हत्या कर लिया।

मर्ग जांच पर उक्त तीनों तथा कथित बैगा प्रभू गिरी गोस्वामी पिता प्रेम गिरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष साकिन पोड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम 02 ग्रेटर उर्फ विष्णु गिरी गोस्वामी पिता प्रेम गिरी गोस्वामी उम्र 38 वर्ष साकिन पोड़ी थाना बोडला 03 रिद्ध साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 29 वर्ष साकिन सिल्हाटी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम (छ०ग०) के विरूद्ध धारा 306, 384, 387, 120 बी भादवि, धारा की 07 छ०ग० टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

ग्राम पटेल आत्महत्या मामला: तंत्र-मन्त्र का प्रभाव दिखाकर अवैध उगाही और प्रताड़ना..ग्राम पटेल ने कर लिया था आत्महत्या.पढ़ें पूरी स्टोरी

नाम आरोपी:-

01 प्रभू गिरी गोस्वामी पिता प्रेम गिरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष साकिन पोड़ी थाना बोडला जिला कबीरधाम

02 गेटर उर्फ विष्णु गिरी गोस्वामी पिता प्रेम गिरी गोस्वामी उम्र 38 वर्ष साकिन पोड़ी थाना बोडला।

03 रिद्धु साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 29 वर्ष साकिन सिल्हाटी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम(छ0ग0)।

04. शिवप्रसाद मेरावी पिता स्व0 हगरु राम उम्र 48 वर्ष साकिन जंगलपुरघाट थाना मोहगांव जिला केसीजी(छ0ग)




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!