Mon. Aug 24th, 2026

धारदार हथियार से हुए अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझी..गिरफ्तार हुआ हत्यारा

धारदार हथियार से हुए अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गिरफ्तार हुआ हत्यारा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 साल्हेवारा // वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा पुलिस ने महज 12 घंटे में ही अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

साल्हेवारा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीते 13 सितंबर को पुलिस को थाना साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम गोलरडीह भाठापारा में गौतरहिन बाई की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया। साल्हेवारा थाना प्रभारी रामनरेश यादव एवं स्टाॅफ रवाना होकर घटना स्थल ग्राम गोलरडीह भाठापारा पहुंचे सू जानकारी देने वाले सुकवंतिन बाई से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जिसने बताई कि उसकी माॅ गौतरहिन बाई पति जानलाल बैगा उम्र 41 वर्ष, दादी बैसाखिन बाई के कमरा में मृत अवस्था में जमीन में पड़ी हुई है जिसके मस्तक, कनपटी व दाढ़ी के पास गहरा चोंट है। खून निकलकर बहा है। मृत शरीर के पास चुड़ी का टुकड़ा टूटकर बिखरा हुआ है। सूचना पर मर्ग इन्टीमेशन कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

घटना प्रथम दृष्टया में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा किन्ही कारणो से मृतिका गौतरहीन बाई पति जानलाल उम्र 41 साल निवासी गोलरडीह थाना साल्हेवारा का धारदार हथियार से मारकर हत्या पर अपराध की धारा 302 भा.द.सं. कायम कर विवेचना लिया गया। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को अमरपुर जंगल बुधारू बैगा के घर पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ किया गया। जिसने अपना नाम जानलाल पिता बोड़ा मेरावी उम्र 45 साल निवासी गोलरडीह भाठापारा थाना साल्हेवारा का रहने वाला बताया एवं आरोपी के द्वारा पति पत्नि के बीच में झगड़ा लड़ाई होने पर आवेश में आकर अपनी पत्नि मृतिका गौतरहिन बाई को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस जिसे थाना गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने पर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.  धारदार हथियार से हुए अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गिरफ्तार हुआ हत्यारा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

   इस कार्यवाही में थाना प्रभारी साल्हेवारा उप निरीक्षण रामनरेश यादव, सउनि0 चेतन नेताम, प्रधान आरक्षक दीपक भोई, गन्नु लाल साहू, आरक्षक शैलष यादव, इस्माईल खान, डोमन चंदेल, कृष्णा मेरावी, रोमनाथ वर्मा, अनंत रामटेके, परमानंद नारंग, छत्रपाल पैकरा, खिलेश्वर वर्मा एवं टुकेश्वर यादव की महती भूमिका रही है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg