Breaking
Mon. Mar 17th, 2025

छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ खैरागढ़-छुईखदान-गँड़ई ने धरना प्रदर्शन कर सौपा 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ खैरागढ़-छुईखदान-गँड़ई ने धरना प्रदर्शन कर सौपा 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ खैरागढ़-छुईखदान-गँड़ई ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने 20 सितम्बर तक मांगे नहीं मानी गयी तो 21 को रायपुर में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वही इस दौरान विपक्षिय पार्टी भाजपा एवं आम आदमी पार्टी ने धरना पंडाल में पहुंच कर संघ का समर्थन किया। धरना में जिले के लगभग 95% निजी स्कूल संचालक एवं शिक्षक शामिल रहे।

संघ पदाधिकारीयों ने बताया की आन्दोलन के कारण आज 14 सितम्बर को प्रदेश के सभी स्कूल बंद रखे गए वहीं मांग पूरी ना होने की स्थिथि में 21 तारीख को राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। आज के धरना के दौरान पत्रकारों ने सवाल किया की जिले में कुछ स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे है संघ क्या कर रहा है, उनके सवालों के जवाब में संघ सचिव कृष्ण कुमार सोनी ने कहा की इसकी जानकारी हमे नहीं थी जैसे ही जानकारी हुई जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अवगत कराया गया है की उक्त स्कूलों को बंद कर वहा अध्ययनरत बच्चो को समीप के सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराया जाये, नया जिला है प्रशासनिक स्तर पर जिला बदनाम न हो इसके लिए संघ प्रयासरत है। हम असंवैधानिक कार्यो का विरोध करते है, संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंदेल ने उपस्थित सभी संचालको शिक्षकों जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपध्यक्ष राजेश देवांगन ने संघ की मांगो को मिडिया के सामने रखा।  संघ के धरना के बाद रैली निकाल कर अपनी मांगो का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम SDM खैरागढ़ को सौपा।

विज्ञापन..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

 

प्रदेश के अशासकीय स्कूलों की निम्नलिखित मांगें है :-

1. पिछले 12 वर्षों से आर.टी.ई. की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है. आर.टी.ई. की राशि प्राथमिक कक्षाओं में 7000 से बढ़कर 15000 ,माध्यमिक की 11,500 से बढ़ाकर 18,000 एवम हाई और हायर सेकंडरी की अधिकतम सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 तक किया जाय।

2. बसों की अवधि जो छत्तीसगढ़ में 12 वर्ष है और देश के अधिकांश राज्यों में यह अवधि 15 वर्ष है . बसों की अवधि छत्तीसगढ़ में भी 15 वर्ष किया जाना चाहिए।

3. निजी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को भी सरस्वती साइकिल योजना का लाभ दिया जाए।

4. आर.टी.ई. की रुकी हुई प्रतिपूर्ति राशि को अविलंभ स्कूलों के खाते में हस्तांतरित किया जाये।

5. निजी स्कूलों के सभी खातों को पीएफ़एमएस के अंतर्गत पंजीकृत किया जाए।

6. गणवेश की राशि 540 रुपए से बढ़कर ₹2000 की जाए .

7. निजी विद्यालय में अध्ययनरत sc/st/obc वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले प्री मैट्रिक एवम पोस्ट मीट्रिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई जाय।

8. निजी स्कूलों के अध्यापकों को स्कूली शिक्षा में भर्ती पर बोनस अंक प्रदान किया जाये, जैसे आत्मानंद के शिक्षकों को किया जाता है।

छत्तीसगढ़ निजी विद्यालय संघ खैरागढ़-छुईखदान-गँड़ई ने धरना प्रदर्शन कर सौपा 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन

उपरोक्त मांगों पर तुरंत संज्ञान लेकर पुरा नहीं किया गया तों छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आंदोलन का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर बृजेश श्रीवास्तव, शिल्पी विश्वास, अशोक वर्मा, ड्रॉ अरुण भारद्वाज, देवनारायण साहू  तोमर, रामचंद्र यादव, गोपाल चंदेल, मनोहर सोनवानी, आवरिष कुमार, दिलीप साहू सहित जिले भर के 150 से अधिक स्कूल संचालक एवं शिक्षक शामिल रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू एवं उनकी पूरी टीम भी संघ के समर्थन में उपस्थित रहे। वहीं आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष मनोज गुप्ता और उनकी टीम मौजूद रहे।


kishor soni 2
रिपोर्ट : किशोर सोनी
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9407957001



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
women’s day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च ही क्यों? WhatsApp ने भारत मे शुरू किए 5 नए फीचर्स.. गोल्ड ज्वेलरी और कांजीवरम साड़ी में दुल्हन बनीं बॉडीबिल्डर, जानें कौन हैं ये हसीना BSNL क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? फोन की बैटरी खत्म करने वाले 10 ऐप्स