Tue. Jul 21st, 2026

नक्सलियों ने अचानक किया हमला..ड्यूटी मे तैनात 2 जवान शहीद..बाइक में भी लगाई आग

नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।

यह घटना सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित की मौत हो गई है।

फिलहाल घटना के संबध में अब तक अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मिडिया मे घटना की पुष्टि डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओगरे ने की है।नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस की सीनियर अधिकारियों को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर दूसरे जवान भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। आस-पास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है।


source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg