Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

तंत्र मंत्र कर गुप्त धन निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

तंत्र मंत्र कर गुप्त धन निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तारPolice busted a gang that extracted secret wealth through black magic, 5 arrested
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कांकेर// तंत्र मंत्र कर गुप्त धन निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत मरोड़ा के घर 1 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के कुछ लोग द्वारा उनके घर में सोना आदि गुप्त धन गड़ा हुआ है।

इस गड़े हुए धन वे लोग तंत्र मंत्र व दिव्य शक्ति के माध्यम से निकाल सकते है यदि गड़ा हुआ पुराना धन नहीं निकालोगे तो आपके घर में आकस्मिक मृत्यु होगी कहते हुऐ गड़ा धन निकालने के लिए तंत्र मंत्र जादू टोना करने के नाम पर 7 आरोपियों परवीन सेगर, अरविंद सेगर, बंडू शिंदे, युवराज शिंदे, हीरालाल जगताब, रामकृष्ण झाड़ेकर, साहेबराव सेगर सभी निवासी जिला यवतमाल महाराष्ट्र ने प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी से 7 लाख रुपए की ठगी की।

solar pinal
solar pinal

प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 448,420,147 कारवाही करते हुए बांदे पुलिस टीम द्वारा पूर्व में मामले के दो आरोपियों बंडू शिंदे और हीरालाल जगताब को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी जबकि 5 आरोपीगण फरार चल रहे थे जिनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डा प्रशांत शुक्ला ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुजूर ,थाना प्रभारी बांदे जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों साहेबराव सेगर,परवीन सेगर,अरविंद सेगर,युवराज शिंदे और रामकृष्ण झाड़ेकर को गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया।तंत्र मंत्र कर गुप्त धन निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तारPolice busted a gang that extracted secret wealth through black magic, 5 arrested

आरोपियों के पास से तंत्र मंत्र के साहित्य ,ज्योतिष की किताबें ,पंचांग, ताबीज, अंगूठी , नग पत्थर,कुकर और हारमोनियम बनाने का सामान ,पूजा पाठ की सामग्री आदि वस्तुएं बरामद की गई है।

Police busted a gang that extracted secret wealth through black magic, 5 arrested




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।