Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

बोरी मे भर बाइक से ले जा रहे तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..बाँकी फरार

बोरी मे भर बाइक से ले जा रहे तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गरियाबंद //  उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र से एक बडी खबर निकलकर सामने आई है, वन्य प्राणी तेन्दुआ का शिकार कर उसके खाल को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे, दो आरोपियों को वन विभाग एंव जिला पुलिस साइबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए, आरोपियों को पीछा कर ओडिसा से लगे सीमा पर पकड़ने में सफलता प्राप्त किया गया है, शिकार किये गये तेन्दुआ वयस्क लगभग 07 से 08 वर्ष का होने के साथ इसका शिकार पेशेवर तरीके से किये जाने की निशान खाल में दिखाई दे रहा है।

तीर धनुष से हुआ शिकार ..  

तेन्दुआ का शिकार तीर धनुष के माध्यम से किया गया है और तो और यह तेन्दुआ उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के साथ ही ओडिसा के सोनाबेड़ा जंगल क्षेत्र की होने की संभावना व्यक्त की जा रही है बहरहाल वन विभाग द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज शनिवार को वन अपराध के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया ।

solar pinal
solar pinal

वन विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 06 अक्टुबर दिन शुक्रवार को राज्य स्तरीय उड़न दस्ता एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि ओडिशा छत्तीसगढ़ सीमा तेतलखुटी और गोहरापदर के बीच मार्ग पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा वन्यप्राणी तेन्दुआ की खाल का तस्करी खरीदी बिक्री करने वाले हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बोरी मे भर बाइक से ले जा रहा था तस्कर.. 

सूचना पर तत्काल उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद की गठित एन्टी पोचिंग टीम और गरियाबंद जिला पुलिस साइबर सेल के समन्वय से टीम तेतलखुंटी गोहरापदर मार्ग पर शाम 7 बजे पहुंची। संदिग्ध 6-7 व्यक्ति मोटर सायकल पर बोरी में कुछ रखे हुये थे एवं टीम को देखकर वापस उड़ीसा की ओर भागने लगे। टीम उनके पीछा करते हुये सीनापाली होते हुये बोडेन से आगे मेन रोड़ में देर रात एक व्यक्ति कंदर्प राणा पिता भिकारी राणा निवासी नुवापाडा (उड़ीसा) को एक नग तेन्दुआ के खाल (सिर से पुछ की लम्बाई 2 मी चौड़ा 0.26 मी पुंछ की लम्बाई 70 से भी चारो पर सलामत तीर से मारने का निशान 4 सेमी लंबा ) और दो नग मोटरसायकल के साथ पकड़ा गया ।

बोरी मे भर बाइक से ले जा रहे तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कंदर्प राणा की शिनाख्त पर इनके अन्य 05 साथियों का भी तस्करी एवं खरीदी-बिक्री करने में संलिप्त होना बताया गया, जो फरार हो गये हैं जिसकी खोजबीन की जा रही है। इसी दरमियान में 07 अक्टुबर की सुबह दुसरा आरोपी मोहन व हलघर जाति बंजारा ग्राम ब्रम्हणीगुडा (उड़ीसा) को एन्टी पोचिंग टीम एवं उड़न दस्ता टीम द्वारा पकड़ा गया जबकि बाकी आरोपी मौके से फरार पाए गये जिसकी सूचना परिवार वनमंडल अधिकारी (ओडिशा) को दी गयी। पकड़े गये आरोपी कंदर्प राणा व मिकारी राणा नुवापाडा (उड़ीसा) एंव मोहन व हलधर जाति- बंजारा ग्राम- ब्रम्हणीगुडा (उड़ीसा) को ब्रोडेन पुलिस थाने में सूचना देकर पूछताछ करने के लिए वन परिक्षेत्र कार्यालय इंदागांव (ध्रर्वागुड़ी) बफर लाया गया। अपराध कबूल करने पर उनके विरूद्ध वन अपराध पी.ओ.आर. के 179/04 पंजीबद्ध कर 07 अक्टुबर को विवेचना वन परिक्षेत्र अधिकारी इदागांव चन्द्रबली ध्रुव, उपवनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी इंदागाव (ध्रुर्वा गुड़ी) बफर के द्वारा गिरफ्तार कर  न्यायिक दण्डाधिकरी प्रथम श्रेणी देवभोग के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद (छ.ग.) के एन्टी पोचिंग टीम के सदस्यों एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय उड़न दस्ता प्रभारी संदीप सिंह रायपुर तथा गरियाबंद जिला पुलिस साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव का विशेष योगदान रहा। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने चर्चा में बताया कि बरामद किये गये तेन्दुआ का खाल से तेन्दुआ की उम्र 07 से 08 वर्ष की लग रही है और उंदती सीतानदी या फिर ओडिसा के सोनाबेडा जंगल से शिकार किया गया है इसकी जांच किया जा रहा है।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें    यूटूब चैनल को सब्स्क्राइब करें..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!