Sat. Aug 1st, 2026

अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए..प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर किया तीखा हमला

अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए..प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर किया तीखा हमला
खबर शेयर करें..

अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए..प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर किया तीखा हमला

अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए..प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर किया तीखा हमलाअभिनेता प्रकाश राज ने शनिवार को पवन कल्याण के हिंदी पर दिए बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट करते पवन कल्याण पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से हिंदी भाषा को लेकर दक्षिण भारत में मतभेद देखने को मिल रहा है। अब अभिनेता प्रकाश राज ने हिंदी भाषा पर हाल ही में की गई टिप्पणियों के लिए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पवन कल्याण पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

प्रकाश राज ने दी ये प्रतिक्रिया

अभिनेता प्रकाश राज ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पवन कल्याण की आलोचना की और उन पर दूसरों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। अपने पोस्ट में प्रकाश ने लिखा, “अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए। यह किसी दूसरी भाषा से नफरत करने के बारे में नहीं है; यह हमारी मातृभाषा और हमारी सांस्कृतिक पहचान को आत्मसम्मान के साथ बचाने के बारे में है। कोई, कृपया पवन कल्याण को यह समझाए गारू।”

हिंदी के समर्थन में बोले पवन कल्याण

प्रकाश राज की यह प्रतिक्रिया पवन कल्याण के हाल ही में काकीनाडा के पीथमपुरम में जन सेना पार्टी के 12वें स्थापना दिवस समारोह में दिए गए भाषण के जवाब में आई है। पवन कल्याण ने राज्य में हिंदी थोपने के संबंध में तमिलनाडु के राजनेताओं की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने बताया कि ये नेता हिंदी का विरोध करते हैं, लेकिन वह वित्तीय लाभ के लिए तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, “मुझे समझ में नहीं आता कि कुछ लोग संस्कृत की आलोचना क्यों करते हैं। तमिलनाडु के राजनेता हिंदी का विरोध क्यों करते हैं जबकि वित्तीय लाभ के लिए अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं? वो बॉलीवुड से पैसा चाहते हैं लेकिन हिंदी को स्वीकार करने से इनकार करते हैं। यह किस तरह का तर्क है?”


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg