Wed. Aug 5th, 2026

देश का ‘ड्रग हब’ बना ओडिशा ! जंगल में ‘मोबाइल हशीश फैक्ट्री, सौ करोड़ का माल जप्त

देश का 'ड्रग हब' बना ओडिशा ! जंगल में 'मोबाइल हशीश फैक्ट्री
खबर शेयर करें..

देश का ‘ड्रग हब’ बना ओडिशा ! जंगल में ‘मोबाइल हशीश फैक्ट्री, सौ करोड़ का माल जप्त

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 जगदलपुर/ मलकानगिरी //पड़ोसी राज्य ओडिशा में लंबे समय से गांजा तस्करी के लिए कुख्यात मलकानगिरी-कोरापुट बेल्ट में पुलिस ने एक बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए जंगलों में संचालित ‘मोबाइल हशीश फैक्ट्री’ को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में करीब सौ करोड़ रुपए कीमत का हशीश ऑयल जब्त किया गया है।

 

मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा इलाके के घने जंगलों में यह अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। कोरापुट रेंज के डीआईजी डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सटीक इनपुट के आधार पर यह सर्जिकल, ऑपरेशन अंजाम दिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

छापेमारी के दौरान मौके से करीब 800 लीटर हशीश ऑयल बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग सौ करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा 50 किलो गांजा और ऑयल बनाने के अत्याधुनिक उपकरण भी जब्त किए गए है।देश का 'ड्रग हब' बना ओडिशा ! जंगल में 'मोबाइल हशीश फैक्ट्री

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कोई साधारण तस्करी का मामला नहीं था, बल्कि जंगल। के भीतर हाईटेक तरीके से तैयार की गई एक ‘मोबाइल यूनिट’ थी। यहां गांजे को प्रोसेस कर बड़े पैमाने पर हशीश ऑयल तैयार किया जा रहा था, जिसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए सप्लाई करने की योजना थी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि पूरी यूनिट को इस तरह डिजाइन किया गया था कि जरूरत पड़ने पर इसे कुछ ही मिनटों में समेटकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सके। हालांकि, पुलिस की दबिश की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg