Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

मां बनने के बाद भी बरकरार इन अभिनेत्रियों का स्टारडम, टूटा बॉलीवुड का सालों पुराना ‘मिथक’

मां बनने के बाद भी बरकरार इन अभिनेत्रियों का स्टारडम, टूटा बॉलीवुड का सालों पुराना 'मिथक'
खबर शेयर करें..

मां बनने के बाद भी बरकरार इन अभिनेत्रियों का स्टारडम, टूटा बॉलीवुड का सालों पुराना ‘मिथक’

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई। बॉलीवुड में एक दौर था, जब माना जाता था कि अभिनेत्री का करियर मां बनने के बाद ढलान पर आ जाता है, लेकिन आज की पीढ़ी ने इस धारणा को बदल दिया है। समकालीन भारतीय सिनेमा में मातृत्व अब करियर का ‘फुल स्टॉप’ नहीं, बल्कि सशक्त पारी की शुरुआत बन गया है। मातृत्व दिवस पर हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मां बनने के बाद अपने करियर को नई दिशा दी और सफलता की मिसाल पेश की।

solar pinal
solar pinal

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा

दीपिका पादुकोण के लिए मां बनना करियर में रुकावट नहीं। ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों के साथ वो अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स और अपने प्रोडक्शन हाउस को संभाल रही हैं। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में मांओं के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की वकालत भी कर रही हैं। उधर प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया है कि वैश्विक करियर और मातृत्व साथ चल सकते हैं। हॉलीवुड फिल्में, बिजनेस और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के बीच प्रियंका बेटी की परवरिश के साथ हर मोर्चे पर सक्रिय हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

करीना कपूर और आलिया भट्ट

करीना कपूर ने साबित किया कि मां बनने के बाद ब्रेक लेना जरूरी नहीं। ‘गुड न्यूज और ‘जाने जां’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक पर अपनी धाक जमाए रखी। आलिया भट्ट आज की पीढ़ी की उन मांओं का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो एक साथ कई मोर्चे संभाल रही हैं। मां बनने के बाद भी वो बड़े बजट की फिल्मों के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस ‘एटरनल सनशाइन’ और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को बखूबी संभाल रही हैं।मां बनने के बाद भी बरकरार इन अभिनेत्रियों का स्टारडम, टूटा बॉलीवुड का सालों पुराना 'मिथक'

इसे भी पढे : BJP के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ सरेराह लूट की घटना, मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

नेहा धूपिया और जेनेलिया डिसूजा

नेहा धूपिया ने दूसरी प्रेग्नेंसी में फिल्म ‘ए थर्सडे’ की शूटिंग कर दिखाया कि मातृत्व करियर की बाधा नहीं है। वो कामकाजी मांओं के अधिकारों के लिए भी खुलकर आवाज उठाती हैं। दूसरी ओर जेनेलिया डिसूजा ने खुद की प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘वेड’ से पर्दे पर सफल वापसी की और अब उनकी ‘राजा शिवाजी’ धूम मचा रही है। फिल्मों के साथ-साथ जेनेलिया ‘इमेजिन मीट्स’ ब्रांड के जरिए एक सफल उद्यमी के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।

रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय

रानी मुखर्जी के लिए मातृत्व करियर का मजबूत पड़ाव साबित हुआ। उन्होंने ‘हिचकी’, ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे जैसी फिल्मों से साबित किया कि मां बनने के बाद भी अभिनेत्री अपने दम पर फिल्में हिट करा सकती है। उधर ऐश्वर्या राय ने ‘सरबजीत’ से लेकर ‘पोन्नियिन सेलवन’ तक मां बनने के बाद भी दमदार किरदार निभाए। कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे तमाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी मजबूत मौजूदगी दिखाती है कि मातृत्व ने उनके स्टारडम को और निखारा है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg