Fri. Jul 3rd, 2026

माधुरी को इन फिल्मों ने दिलाई शोहरत

माधुरी को इन फिल्मों ने दिलाई शोहरत These films brought fame to Madhuri
खबर शेयर करें..

माधुरी को इन फिल्मों ने दिलाई शोहरत

मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई (एजेंसी )  बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 59 साल की हो गई हैं। 40 साल से ज्यादा समय भारतीय सिनेमा में गुजार चुकी अभिनेत्री आज भी अपनी एक मुस्कुराहट से लोगों का दिल धड़का देती है। यही कारण है कि उनकी एक झलक के लिए फैस हमेशा उतावले रहते हैं।

माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से की थी और अब तक कई बेहरतीन फिल्में दी हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ माधुरी के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इसमें मौजूद गाना ‘एक दो तीन’ न सिर्फ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना, बल्कि अभिनेत्री रातों-रात मशहूर हो गईं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। आमिर खान के साथ आई फिल्म ‘दिल’ ने माधुरी को उनका पहला फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया। यह पुरस्कार उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मिला था। यह भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है। संजय दत्त के साथ 1993 में आई फिल्म ‘खलनायक’ सुपरहिट रही। माधुरी को इन फिल्मों ने दिलाई शोहरत

पुलिस अधिकारी ‘गंगा’ के किरदार में माधुरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें मौजूद उनके सभी गाने बेहद लोकप्रिय हुए। यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं 1994 में आई ‘हम आपके हैं कौन’ अभिनेत्री की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी, गाने और फिल्म का हर दृश्य लोगों के दिल के करीब है। यह जी5 पर मौजूद है। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद फिल्म ‘साजन’ में माधुरी और दत्त की जोड़ी दोबारा देखने को मिली।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg