Mon. Jul 13th, 2026

सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 10 किशोरियों ने लगवाया सर्वाइकल कैंसर बचाव टीका

10 Adolescent Girls Receive Cervical Cancer Vaccine at Civil Hospital Khairagarh सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 10 किशोरियों ने लगवाया सर्वाइकल कैंसर बचाव टीका
खबर शेयर करें..

सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 10 किशोरियों ने लगवाया सर्वाइकल कैंसर बचाव टीका

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 10 किशोरियों ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगवाकर स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक पहल की। टीकाकरण के दौरान अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है, जिसका मुख्य कारण HPV संक्रमण होता है। किशोरावस्था में लगाया गया HPV टीका भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। यह वैक्सीन सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मितानिनों, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क कर किशोरियों एवं उनके परिवारों को HPV टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पात्र आयु वर्ग की बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अस्पतालों में ले जाकर HPV टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य मिल सके।10 Adolescent Girls Receive Cervical Cancer Vaccine at Civil Hospital Khairagarh सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 10 किशोरियों ने लगवाया सर्वाइकल कैंसर बचाव टीका




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg