Thu. Jul 16th, 2026

Crime: चोरी मामले पर घरेलू कामगार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद

Crime: चोरी मामले पर घरेलू कामगार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद
Crime: चोरी मामले पर घरेलू कामगार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद
खबर शेयर करें..

Crime: चोरी मामले पर घरेलू कामगार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में घर में काम करने वाली महिला ने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 12 लाख 22 हजार रुपए का सामान बरामद किया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस के अनुसार, आशीष नगर पश्चिम रिसाली निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने 26 मई 2026 को थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनके घर की आलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। चोरी गए सामान में सोने का हार, मांगटीका, नथ, कड़े, मंगलसूत्र और कान के टॉप्स शामिल थे।

मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली मालती ध्रुव पर संदेह हुआ। पूछताछ में मालती ध्रुव, उसके पति देवीलाल ध्रुव और जीजा हेमलाल मंडावी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।Crime: चोरी मामले पर घरेलू कामगार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात एवं अन्य सामान बरामद

 

आरोपियों ने बताया कि, चोरी के कुछ जेवर मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था। पुलिस ने गिरवी की रसीद, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया। सोने-चांदी के जेवरात लगभग 4 लाख रुपए, नगद रकम 10 हजार रुपए समेत मुथूट फाइनेंस में गिरवी जेवर की स्लिप 7.47 लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा 50 हजार रुपए और 3 मोबाइल फोन 30 हजार रुपए समेत कुल मिलाकर करीब 12.22 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg