Food Safety विभाग का एक्शन: सड़े-गले फल नष्ट, केमिकल से पके 60 कैरेट केले जब्त, जूस सेंटर भी बंद
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले में ग्रीष्म ऋतु में लोगो तक सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त फल उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाया गया है। इस तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान में सड़े-गले फलों पर प्रशासन का डंडा चला और छुईखदान और गंडई में 35 किलो आम, 25 दर्जन केले समेत खराब फल नष्ट कराए गए। वही गंदगी और खाद्य सुरक्षा उल्लंघन मिलने पर एक गन्ना जूस सेंटर को तत्काल बंद कराया गया। इसके साथ ही गंडई के खंडेलवाल फल भंडार में छापेमारी, हानिकारक केमिकल से फल पकाने का मामला उजागर हुआ और 60 कैरेट केले जब्त किया जिसकी कीमत करीब 50 से 60 हजार रुपये बताई गई। Khairagarh news
दरअसल यह अभियान नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
अभियान का पर्यवेक्षण उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा किया जा रहा है तथा अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारि दीपक धृतलहरे के द्वारा द्वारा जिले के विभिन्न फल विक्रय प्रतिष्ठानों, मंडियों एवं खाद्य व्यवसाय संचालकों का सघन निरीक्षण एवं जांच किया जा रहा है। Department of Food and Drug Administration

सड़े-गले आम, केले तथा पपीता एवं अंगूर को कराया नष्ट
उपरोक्त तीन दिवसीय अभियान के प्रथम दिन 27 मई 2026 को नया बस स्टैंड छुईखदान क्षेत्र स्थित विभिन्न फल विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 20 किलोग्राम सड़े-गले आम, 5 दर्जन केले तथा पपीता एवं अंगूर को मौके पर नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान एक गन्ना जूस सेंटर में गंदगी एवं खुले में रखी गई बर्फ के कारण खाद्य सुरक्षा संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते आवश्यक सुधार एवं साफ-सफाई सुनिश्चित होने तक उक्त प्रतिष्ठान के संचालन पर तत्काल रोक लगाते हुए उसे बंद कराया गया। Khairagarh news
अभियान के दूसरे दिन 28 मई 2026 को इतवारी बाजार एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित विभिन्न फल विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लगभग 15 किलोग्राम सड़े-गले आम, 20 दर्जन केले तथा 3 तरबूज को मौके पर नष्ट कराया गया। Department of Food and Drug Administration
गंडई में हानिकारक केमिकल से पकाने हेतु फल का था भंडारण
इसी क्रम में तीसरे दिन आज दिनांक 29/06/2026 को गंडई तहसील के अंतर्गत आने वाले खंडेलवाल फल भंडार वार्ड नंबर 7 मंदिर के पीछे, के प्रतिष्ठान में निरीक्षण किया गया उपरोक्त प्रतिष्ठान में बिना खाद्य एवं पंजीयन के बहुत अधिक मात्रा में हानिकारक केमिकल से पकाने हेतु फल भंडारण किया गया था उपरोक्त परिसर में छापा मार कार्यवाही करते हुए विभागीय अधिकारियों के द्वारा पैक्ड गोल्डन टच एथिलीन रिपनर, पैक्ड टैग पूरन 3G, प्रिपेयर्ड टैगपान लिक्विड, कच्चा केला, कच्चा आम का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं हानिकारक केमिकल से पकाए जाने के कारण अस्वच्छकर परिस्थितियों में भंडारीत 60 केरट कला को जप्त किया गया जिसका अनुमानित मूल्य 50 से 60000 के बीच है,, निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन अद्यतन रखने तथा केवल ताजे एवं गुणवत्तापूर्ण फलों के विक्रय के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान फलों के सुरक्षित रखरखाव, स्वच्छ भंडारण, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन तथा कृत्रिम रूप से फल पकाने या आकर्षक बनाने हेतु उपयोग किए जाने वाले रसायनों एवं कृत्रिम रंगों की भी जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे ने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। Department of Food and Drug Administration
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि फल एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, ताजगी एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करें।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

