Wed. Sep 30th, 2026

विश्व हृदय दिवस पर CHC छुईखदान में जिला स्तरीय योग शिविर, स्वस्थ हृदय के लिए योग अपनाने का संदेश

District level yoga camp at CHC Chhuikhadan on World Heart Day विश्व हृदय दिवस पर CHC छुईखदान में जिला स्तरीय योग शिविर, स्वस्थ हृदय के लिए योग अपनाने का संदेश
खबर शेयर करें..

विश्व हृदय दिवस पर CHC छुईखदान में जिला स्तरीय योग शिविर, स्वस्थ हृदय के लिए योग अपनाने का संदेश

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान। विश्व  विश्व हृदय दिवस पर CHC छुईखदान में स्वास्थ्य विभाग की ज़िला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया।

 29 सितम्बर क़ो विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) छुईखदान में जिला स्तरीय योग शिविर एवं योग जागरूकता अभियन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के आदेशानुसार किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों तथा पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि विश्व हृदय दिवस प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि एवं योग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूरी, तनाव का प्रबंधन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच महत्वपूर्ण हैं। स्वस्थ हृदय ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष बघेल, NPNCD नोडल अधिकारी डॉ. पंकज वैष्णव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) श्रीमती सोनल ध्रुव, जिला सलाहकार श्रीमती आरती चतुर्वेदानी, सहायक नोडल अधिकारी नागेश सिमकर, BPM बृजेश ताम्रकार, वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी रामटेके सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि योग समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि “योग अपनाएं, हृदय स्वस्थ रखें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।”




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!