Wed. Jul 15th, 2026

इंजीनियर और MBA ठग: सिंगापुर की नौकरी छूटी तो बन गए ‘बैंक अफसर’, Thar खरीदी और ₹1.25 लाख का बैट!

इंजीनियर और MBA ठग: सिंगापुर की नौकरी छूटी तो बन गए 'बैंक अफसर', Thar खरीदी और ₹1.25 लाख का बैट!
खबर शेयर करें..

इंजीनियर और MBA ठग: सिंगापुर की नौकरी छूटी तो बन गए ‘बैंक अफसर’, Thar खरीदी और ₹1.25 लाख का बैट!

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 कानपुर // कोरोना काल में सिंगापुर की नौकरी छूटने के बाद बीटेक और एमबीए पास दो दोस्तों ने साइबर ठगी का गिरोह बना लिया। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड करने लगे। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन लैपटॉप, 14 मोबाइल, एक थार कार और क्रिकेट किट बरामद हुआ है।

ऐसे हुआ खुलासा और गिरफ्तारी

डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गोविंद नगर के सुनील कुमार खन्ना से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ₹ 1.35 लाख की ठगी हुई थी।  मामले की शिकायत पर गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू की। डिजिटल साक्ष्यों, बैंक लेन-देन और तकनीकी जांच के आधार पर टीम ने बागपत निवासी अनुज तोमर और दिल्ली निवासी विवेक शर्मा को पंजाब पुलिस की मदद से चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, एक थार कार, क्रिकेट किट और कई लग्जरी सामान बरामद हुए। जांच में सामने आया कि अनुज तोमर एमबीए और विवेक शर्मा बीटेक पास हैं। दोनों ने साथ पढ़ाई करने के बाद सिंगापुर की एक कंपनी में नौकरी की थी, लेकिन नौकरी छूटने के बाद वे भारत लौट आए और साइबर ठगी करने लगे।

कर्ज देने वाले ने सिखाया ठगी का तरीका

पुलिस के अनुसार, सिंगापुर में नौकरी छूटने के बाद दोनों आरोपी भारत लौट आए थे। इस दौरान उन पर भारी कर्ज हो गया था। विवेक शर्मा ने अपने मकान में रहने वाले एक युवक से भी उधार लिया था। जब वह कर्ज नहीं चुका सका, तो उसी युवक ने उन्हें साइबर ठगी करने का तरीका बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को कॉल करने के लिए प्रतिदिन दिल्ली और पंजाब का सफर करते थे और चलती कार में ही ठगी करते थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसका मुख्य कारण यह था कि अगर पीड़ित शिकायत करे, तो पुलिस उनकी लोकेशन का पता न लगा सके। वे खुद को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देते थे और ओटीपी लेकर लाखों उड़ा लेते थे। आरोपी चलती कार में ही लोगों को कॉल कर अपना शिकार बनाते थे। ताकि पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर पुलिस को उनकी लोकेशन पता नहीं चल सके। इसके लिए वह प्रतिदिन दिल्ली और पंजाब का सफर करते थे। इंजीनियर और MBA ठग: सिंगापुर की नौकरी छूटी तो बन गए 'बैंक अफसर', Thar खरीदी और ₹1.25 लाख का बैट!

दोनों के खिलाफ 35 शिकायतें

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल में 35 शिकायतें दर्ज है। आरोपितों के खिलाफ दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, गुजरात, हरियाणा आदि राज्यों के लोगों से ठगी की है। आरोपितों के गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

  • प्रभावित राज्य: इन्होंने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, गुजरात, हरियाणा और अन्य राज्यों के लोगों को ठगा है।
  • बरामदगी: इनके कब्जे से तीन लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, एक Thar कार, क्रिकेट किट और कई अन्य लग्जरी सामान बरामद हुए हैं।

Engineer and MBA conman: Lost his job in Singapore and became a ‘bank officer’, source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg