Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना…कार ने लड़की को 4 KM तक घसीटा.. नग्न अवस्था में लाश मिली

दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना...कार ने लड़की को 4 KM तक घसीटा.. नग्न अवस्था में लाश मिली
खबर शेयर करें..

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली//  राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना...कार ने लड़की को 4 KM तक घसीटा.. नग्न अवस्था में लाश मिली

जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। उनमें कार के नीचे युवती को घिसटते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार किमी तक युवती कार में फंसी रही। घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिस गईं। मांस निकल गया। दोनों पैर की हड्डियां भी टूट गईं, जिससे उसकी बेहद दर्दनाक मौत हुई। कपड़े फट गए। जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा।

solar pinal
solar pinal

सबसे पहले देखिए… दौड़ती कार के नीचे कैसे फंसी रही लड़की

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

एक चश्मदीद दीपक ने दावा किया कि पीसीआर वैन को हादसे के बारे में बताने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दीपक नाम के इस व्यक्ति ने इंडिया टुडे को बताया कि वह सुबह सवा तीन बजे दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था, तभी उसने कार को महिला को घसीटते हुए देखा। दीपक बेगमपुर तक बलेनो कार के पीछे गया। पुलिस ने सुबह 5 बजे तक कार्रवाई नहीं की इस बीच दीपक ने पुलिस को फोन किया, लेकिन सुबह 5 बजे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीसीआर वैन की पुलिस होश में नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक्शन लेने में इंटरेस्ट नहीं लिया।

    इसे भी पढ़ेंनोटबंदी के फैसले को नोटबंदी के फैसले पर SC की मुहर..सुनाया फैसला..500 और 1000 के नोट बंद करना..

पीड़ित लड़की का नाम रेखा है। वह अमन विहार में रहती है। परिवार में मां और दो भाई और चार बहने हैं। वह अकेली कमाने वाली थी और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। न्यू ईयर पर एक इवेंट में काम के लिए घर से निकली थी। ऐसा बताया कि शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी पांचों युवक भी अपनी कार बेलेनो से उसी रास्ते पर थे।


source


खबर शेयर करें..

Related Post

2 thoughts on “दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना…कार ने लड़की को 4 KM तक घसीटा.. नग्न अवस्था में लाश मिली”
  1. […] जिफ के फाउन्डर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया कि मालवीय नगर स्थित मल्टीप्लेक्स में बेस्ट फिल्में देखने का ऑप्शन फिल्म प्रेमियों को सात जनवरी से मिल जाएगा। 6 जनवरी को उद्घाटन के बाद 7 से 10 जनवरी तक चयनित और पुरस्कृत फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान कुल 63 देशों की 282 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें इंडियन पैनोरमा की 12 फुल लैंथ फिल्मों सहित 61 फुल लैंथ फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इसके अलावा 28 फुल लैंथ डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन, वेब सीरीज़, शॉर्ट एनीमेशन फिल्में भी दिखाई जाएंगी। Jaipur International Film Festival  इसे भी पढ़े: दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना…कार … […]

Comments are closed.

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!