Sun. Sep 13th, 2026

91 देशों में अध्ययन, स्क्रीन टाइम बढ़ा, घट गई पढ़ने की क्षमता

91 देशों में अध्ययन, स्क्रीन टाइम बढ़ा, घट गई पढ़ने की क्षमता
खबर शेयर करें..

91 देशों में अध्ययन, स्क्रीन टाइम बढ़ा, घट गई पढ़ने की क्षमता

National News : राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली// दुनिया भर के किशोरों में पढ़ने की क्षमता कमजोर हो रही है। ओईसीडी के ताजा अध्ययन के मुताबिक 15 साल के छात्रों का पढ़ने, गणित और विज्ञान में प्रदर्शन अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

91 देशों के करीब 7.60 लाख छात्रों पर हुए अध्ययन में डिजिटल डिवाइस पर बढ़ता समय और पढ़ने में घटती रुच्चि भी चिंता की वजह सामने आई। करीब 46% छात्र पढ़ाई में एआइ चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खास शैक्षणिक कामों के लिए एआइ इस्तेमाल करने वाले छात्रों का विज्ञान में औसत स्कोर इसका इस्तेमाल नहीं करने वालों से करीब 20 अंक कम रहा।91 देशों में अध्ययन, स्क्रीन टाइम बढ़ा, घट गई पढ़ने की क्षमता

पढ़ने का स्तर एक साल पीछे 

अध्ययन के अनुसार, छात्रों की औसत पढ़ने की क्षमता अब उस स्तर पर पहुंच गई है, जो पहले उनसे करीब एक साल कम उम्र के छात्रों से अपेक्षित होती थी। साथ ही, गणित और विज्ञान संबंधी क्षमता में भी गिरावट दर्ज की गई है।

एशियाई देश आगे

चीन जापान दक्षिण कोरिया सिंगापुर ताइवान एशिया के बाहर ब्रिटेन और एस्टोनिया का प्रदर्शन बेहतर रहा, जो तीनों विषयों में शीर्ष 10 में जगह बना सके।

मनोरंजन में समय

छात्र औसतन हर दिन 3.4 घंटे डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं। इसके अलावा पढ़ाई के लिए करीब 3 घंटे प्रतिदिन डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg