Tue. Sep 22nd, 2026

ज़ब पलटा दूध का टैंकर, हाईवे पर लूट मचाते दिखे लोग – बोतल-बाल्टी लेकर दौड़ी भीड़

ज़ब पलटा दूध का टैंकर, हाईवे पर लूट मचाते दिखे लोग - बोतल-बाल्टी लेकर दौड़ी भीड़
खबर शेयर करें..

ज़ब पलटा दूध का टैंकर, हाईवे पर लूट मचाते दिखे लोग – बोतल-बाल्टी लेकर दौड़ी भीड़ 

पालघर //  महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू तालुका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जानकारी के अनुसार हादसा तवा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे टैंकर सड़क पर पलट गया और हजारों लीटर दूध सड़क पर बहने लगा। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक को ज्यादा चोट नहीं आई।

 

टैंकर पलटने की खबर मिलते ही हाईवे पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते लोगों में दूध भरने की होड़ मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बोतल, बाल्टी, कैन और घर के बर्तन लेकर दौड़ पड़े और सड़क पर बह रहे दूध को भर-भर कर ले जाने लगे।

यह भी पढ़ें : 91 देशों में अध्ययन, स्क्रीन टाइम बढ़ा, घट गई पढ़ने की क्षमता

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जहां एक तरफ इस लूट को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे गरीबी और जागरूकता की कमी बता रहे हैं।ज़ब पलटा दूध का टैंकर, हाईवे पर लूट मचाते दिखे लोग - बोतल-बाल्टी लेकर दौड़ी भीड़

 

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कर हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!