Sat. Jun 27th, 2026

भारत में शुरू हुआ साल 2022 का दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण..सामान्य आंखों से भी देखा जा सकेगा

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली पर मंगलवार को खगोलीय घटना साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में शुरू हो गया है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में पूर्ण ग्रहण के साथ चंद्रोदय सबसे पहले देखा गया। खबर के मुताबिक कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, में पूर्ण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा।

भारत में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी भागों में और आंशिक ग्रहण शेष राज्यों में नजर आएगा। भारत में चंद्र ग्रहण नजर आने के कारण सूतक काल मान्य होगा। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है।

भारत में ग्रहण शाम 4:10 से 6:19 बजे तक दिखेगा। ग्रहण की अवधि दो घंटे 09 मिनट की रहेगी। दोपहर 3:46 से शाम 5:12 बजे तक ग्रहण की खग्रास स्थिति देखी जा सकेगी। ग्रहण का सूतक सुबह सूर्योदय के साथ ही सुबह 6:45 बजे शुरू होगा। देश में सबसे पहले चंद्रोदय 4:10 बजे अरुणाचल प्रदेश में होने से ग्रहण दिखना शुरू हो जाएगा। ग्रहण के समय चंद्रमा 50 प्रतिशत ग्रहण लगा उदय होगा। यानि 50 फीसदी चमकीला नजर आएगा।  बताया गया है कि इसे सामान्य आंखों के साथ ही टेलीस्कोप या दूरबीन से भी देखा जा सकेगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg