Tue. Aug 4th, 2026

खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने दिया इस्तीफा..बताया ये वजह..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़ से एक बड़ी खबर आयी है यहाँ कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने अपना इस्तीफा सीएमऒ को दे दिया है। उन्होंने 13 फ़रवरी को त्याग पत्र सौपते हुए पद छोड़ने के कारण पारिवारिक वजह को बताया है। जोकि 17 फरवरी को सामने आया है। 

 

बता दें की ढाई साल पहले हुए 20 वार्ड वाले नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने बराबरी सीट पर जीत हासिल कर 10-10 सीट पर काबिज किया था याने की दोनों ही राजनितिक पार्टी ने बराबर सीट लाया था। दोनों ही पार्टी ने काफी जद्दोजहद के बाद लाटरी सिस्टम से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना गया था, जिसमे कांग्रेस के शैलेन्द्र वर्मा को अध्यक्ष व रज्जाक खान को उपाध्यक्ष बनाया गया था। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

वही विधानसभा चुनाव इधर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जाते ही एवं भाजपा की सरकार वापसी आते ही राजनितिक गलियारों में खलबली मची हुई थी। खैरागढ़ में सियासी उठापटक के बीच नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद शुक्ला को त्याग पत्र दे दिया है।

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद शुक्ला ने बताया की नपा की तरफ से अध्यक्ष द्वारा दिए गए त्याग पत्र को शासन को भेज दिया गया है। अब देखना यह होगा की नगर पालिका अध्यक्ष का त्याग मंजूर होता है या कुछ और.. किशोर सोनी खबर 24×7 न्यूज खैरागढ़

Shailendra naagar palika istifa Chairman of Khairagarh Municipal Council Shailendra Verma resigned..Told this reason..खैरागढ़ ब्रेकिंग: खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने दिया इस्तीफा.... क्या है वजह जाने.......


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg