Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

IND vs AUS World Cup Final: 20 साल बाद भी ऑस्ट्रेलिया से पार नहीं पा सका भारत

India vs Australia World Cup 2023 Final
खबर शेयर करें..

India vs Australia World Cup 2023 Final : भारतीय क्रिकेट फैंस का रविवार को टिल टूट गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कंगारू टीम ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता है। भारत एक बार फिर कंगारुओं से पार नहीं पार सका। भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि रोहित ब्रिगेड 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप 2003 फाइनल की हार का बदला लेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बता दें कि भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 241 रन का लक्ष्य रखा, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने शतक और मार्नस लाबुशन ने अर्धशतक जड़ा।

India vs Australia World Cup 2023 Final : लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा आगा नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया को पारी की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने दूसरे ओवर में डेविड वॉर्नर (7) को अपना शिकार बनाया। जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर में मिशेल मार्श (15) को पवेलियन भेजा। बुमराह ने सातवें ओवर में धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आउट किया। स्मिथ 4 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के 47 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद ओपनर हेड और लाबुशेन ने दमदार अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी कर भारत से मैच छीन लिया। हेड 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। उन्होंने 120 गेंदों में 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 रन बनाए। हेड के जाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 2) ने अगली गेंद पर डबल लेकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। लाबुशेन ने 110 गेंदों में 58 रन की नाबाद खेली। उन्होंने चार चौके लगाए। India vs Australia World Cup 2023 Final

solar pinal
solar pinal

India vs Australia World Cup 2023 Final

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इससे पहले, भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हुई। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। गिल 7 गेंदों में 4 रन ही बना सके। रोहित की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत ने भारत ने 7वें ओवर में 50 रन पूरे किए। हालांकि, कप्तान अर्धशतक कंप्लीट नहीं कर सके। उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। रोहित ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की पार्टनरशिप की। श्रेयस अय्यर (4) का बल्ला नहीं चला।

इसके बाद, कोहली ने केएल राहुल के संग चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। कोहली ने 63 गेंदों में चार चौकों के जरिए 54 रन बनाए और बोल्ड हो गए। राहुल ने बेहद धीमी पारी खेली। उन्होंने 107 गेंदों में 66 रन बटोरे। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया। रविंद्र जडेजा (9), मोहम्मद द शमी (6) और जसप्रीत बुमराह (1) कुछ खास नहीं कर सके। भारत ने 178 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। कुलदीप यादव 10 रन बनाकर रनआउट हुए। मोहम्मद सिराज 9 रन जुटाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट चटकाए। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक शिकार किया।India vs Australia World Cup 2023 Final

India vs Australia World Cup 2023 Final

IND vs AUS

AUS 241/4 (43 ओवर)

IND 240/10 (50 ओवर)




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।