Breaking
Tue. May 26th, 2026

आस्था : चारधाम यात्रा में भक्तों का नया रेकॉर्ड, 56 लाख ने किए दर्शन..पहुंचे सर्वाधिक केदारनाथ धाम भक्त

आस्था : चारधाम यात्रा में भक्तों का नया रेकॉर्ड, 56 लाख ने किए दर्शन..पहुंचे सर्वाधिक केदारनाथ धाम भक्त
खबर शेयर करें..

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 देहरादून// देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के उत्साह ने चारधाम यात्रा में नया रेकॉर्ड बना दिया। इस बार सर्वाधिक 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु 22 अप्रेल से 18 नवंबर तक चारधाम चली यात्रा में शामिल हुए। पहली बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार हुआ है।

केदारनाथ धाम में सवसे ज्यादा श्रद्धालु

केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चारधाम यात्रा के लिए करीब 75 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 56.13 लाख से ज्यादा ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड – साहिब में दर्शन किए।

solar pinal
solar pinal

चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद दर्शन करने वालों के आंकड़े रविवार को जारी किए गए। उत्तराखंड सरकार को यात्रा में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद थी। पिछले साल चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा में 46.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इससे पहले 2021 और 2020 में कोविड काल में चारधाम यात्रा संचालित नहीं हो पाई थी।आस्था : चारधाम यात्रा में भक्तों का नया रेकॉर्ड, 56 लाख ने किए दर्शन..पहुंचे सर्वाधिक केदारनाथ धाम भक्त

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

वर्ष 2021 में 5.29 लाख व 2020 में 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। वर्ष 2019 में 34.77 लाख से ज् यादा श्रद्धालु यात्रा में आए थे। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ चार धाम यात्रा का समापन हो गया। शनिवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हुए। इससे पहले केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद हुए थे। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को बंद किए गए थे।

कहां कितने श्रद्धालु..

केदारनाथ
बद्रीनाथ
गंगोत्री
यमुनोत्री
हेमकुंड साहिब
  19,61,025
18,34,729
9,05,174
7,35,244
1,77,463

कुल  56,13,635

source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg