Tue. Jul 21st, 2026

3 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म..घटना से ग्रामीणों में रोष..न्यायिक हिरासत में आरोपी

rape-case-425x240
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7  डोंगरगांव// क्षेत्र के एक गांव में 3 साल की एक मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। rape

पुलिस के अनुसार 1 जनवरी को मासूम को लेकर उसका चाचा पड़ोस में रहने वाले महादेव निषाद के घर देखभाल के लिए छोड़ गया था। पीड़िता का चाचा किसी काम से बाहर चले गया। इस दौरान शाम 4 बजे पीड़िता की दादी को उसके रोने की आवाज सुनाई दी। जब दादी ने पड़ोसी महादेव के घर जाकर देखा तो पीड़िता के गाल के पास चोट के निशान नजर आए। वहीं नाक से खून निकलते पाया। मासूम बच्ची डर के मारे चीख रही थी। दादी ने जब मासूम के कपड़ों को देखा तो वह दंग रह गई। बालिका के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और चोट के निशान थे।

बालिका की स्थिति को देखकर पीड़िता के दादी को कुछ अप्रिय घटना होने का आभास हो गया। इस आधार पर आरोपी पर शक करते हुए मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मेडिकल जांच में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी महादेव निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।rape-case-425x240

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने नशे में धूत होने के कारण बच्ची को हवस का शिकार बनाने की बात कबूल कर ली है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


खबर शेयर करें..

Related Post

3 thoughts on “3 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म..घटना से ग्रामीणों में रोष..न्यायिक हिरासत में आरोपी”
  1. […] घटना में लाकेश यादव का दाहिने सिर, दाहिने हाथ, दाहिने पैर में गंभीर चोट आई थी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन का नंबर पता करने सीसीटीवी कैमरे की मदद लेंगे।. […]

Comments are closed.

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg