Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

January 18, 2023

There is no photo of the MP in the city entrance, the councilor complained to the officer
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित दो छात्र मे आत्मानंद विद्यालय गंडई की छात्रा 

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित दो छात्र मे आत्मानंद विद्यालय गंडई की छात्रा 

खबर शेयर करें.. 1,463 परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हेतु आत्मानंद विद्यालय गंडई की छात्रा का चयन छत्तीसगढ़ खबर…

tennisball-cricket khabar24x7

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता गंडई में 25 जनवरी से..प्रथम 31 और द्वितीय 11 हजार है पुरस्कार..

खबर शेयर करें.. 476 छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // स्वर्गीय बिशन चंद लीलाधर सिंघानिया की…

उपाध्यक्ष के प्रस्ताव पर नहीं हो रहा कार्य जमकर नाराजगी..लिखे नगरीय प्रशासन को पत्र
आखिर पिंजरे में फंसा आदमखोर तेंदुआ..3 लोगों को बना चुका है शिकार..लोगों ने ली राहत की सांस

आखिर पिंजरे में फंसा आदमखोर तेंदुआ..3 लोगों को बना चुका है शिकार..लोगों ने ली राहत की सांस

खबर शेयर करें.. 1,056 छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मनेन्द्रगढ़ // छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक आदमखोर तेंदुए…

rape-case

12 साल की नाबालिग से गैंगरेप..लावारिस हालत में मिली..रोडवेज कंडक्टर समेत 7 आरोपी 5 दिन तक साथ लेकर घूमते रहे

खबर शेयर करें.. 1,133 क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 // उदयपुर और राजसमंद में 12 साल की मासूम…

जंगल में कैंप लगाकर रुके थे नक्सली..हुआ मुठभेड़ तो भाग निकले..भरमार..पिस्टल व वॉकी-टॉकी जब्त

खबर शेयर करें.. 891 छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // गढ़चिरौली के वेडमपल्ली जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़…

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।