Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

October 4, 2024

छत्तीसगढ़ सीमा में मुठभेड़:7 घंटे चली गोलीबारी

नारायणपुर में बड़ी मुठभेड़: जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

खबर शेयर करें.. 1,956 छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 नारायणपुर / छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से…

ऑनलाइन नशे का कारोबार: दुर्ग पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी.. बैंक खातों को किया फ्रीज
प्रोजेक्ट 'उन्नति' के माध्यम से कृषि उद्यमी बनने के लिए मिला प्रशिक्षण..स्थायी आजीविका से जुड़ने के अवसर

प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के माध्यम से कृषि उद्यमी बनने के लिए मिला प्रशिक्षण..स्थायी आजीविका से जुड़ने के मिलेंगे अवसर

खबर शेयर करें.. 1,277 छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना…

पत्रकार संकल्प महासभा में 35 पत्रकार संघों का संयुक्त ऐतिहासिक प्रदर्शन..कार्यक्रम स्थल से रैली निकालकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

पत्रकार संकल्प महासभा में 35 पत्रकार संघों का संयुक्त ऐतिहासिक प्रदर्शन..कार्यक्रम स्थल से रैली निकालकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

खबर शेयर करें.. 2,225 रायपुर / 2 अक्टूबर गाँधी जयंती के दिन राजधानी के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में…

एक साथ शहर में दो उठाई गिरी.. मचा हड़कंप
blackmailed
Crude oil can spoil the mood of the stock market .. क्रूड ऑयल बिगाड़ सकता है शेयर बाजार का मूड..
error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।