Tue. Aug 11th, 2026

राज्य अलंकरण सम्मान से अलंकृत होंगे मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव

राज्य अलंकरण सम्मान से अलंकृत होंगे मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव
खबर शेयर करें..

राज्य अलंकरण सम्मान से अलंकृत होंगे मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिला खैरागढ़- छुईखदान- गंडई को दो राज्य अलंकरण सम्मान से 6 नवंबर को राज्योत्सव स्थल, नवा रायपुर अटल नगर में सम्मानित किया जाएगा। खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला को अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यति यतनलाल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ अखिल जैन संस्था की ओर से सम्मान ग्रहण करेंगे। दूसरे अलंकरण के रूप में लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार से डॉ पी सी लाल यादव को आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा। मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव को राज्य अलंकरण मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है।राज्य अलंकरण सम्मान से अलंकृत होंगे मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कलेक्टर ने की शुभकामनाएं प्रेषित

मनोहर गौशाला एवं डॉ पी सी लाल यादव इस अद्वितीय उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस उपलब्धि से जिला में अन्य अच्छे कार्य करने वालों को प्रेरणा मिलेगी

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg