Sun. Aug 23rd, 2026

नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित

वी. नारायणन बनने जा रहे हैं ISRO के नए चीफ, 14 जनवरी से संभालेंगे पद, जानें कितना है अनुभव
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ CRIME खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  मंगलवार दोपहर बाद नगरपालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण आते ही नगर पालिका के अध्यक्ष पद का की चाह रखने वाले शहर के कई दिज्गज दावेदारों के चेहरे मायूस हो गए। दरअसल इस बार नगरपालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए हो गया। 

दो वर्ष बाद होगा चुनाव 

खैरागढ़ नगरपालिका का चुनाव हालांकि लगभग दो वर्ष बाद होने है। लेकिन प्रदेश भर के नगरपालिका अध्यक्ष के साथ खैरागढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष पद का भी आरक्षण कर दिया गया। आरक्षण शुरू होने से पहले राजनीतिक दलों सहित अन्य दावेदारों में आरक्षण को लेकर बड़ी उम्मीेंदे टिकी थी। पिछली बार अध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ था। इसके चलते भी सामान्य वर्ग के कई दावेदारों को पीछे हटना पड़ा था।

इस बार अनारक्षित होने की उम्मीद बढ़ी थी। लेकिन आरक्षण में अनारक्षित महिला के लिए आरक्षण होने के बाद दोनाें प्रमुख दलों के दावेदारो को मायूस होना पड़ा है। ओबीसी के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद में फिलहाल भाजपा से पार्षद बनी गिरजा चंद्राकर निर्वाचित हूई है। वी. नारायणन बनने जा रहे हैं ISRO के नए चीफ, 14 जनवरी से संभालेंगे पद, जानें कितना है अनुभव

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अभी से शुरू हो जाएगी प्रत्याशी की तलाश 

नपा अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर की आरक्षण मे महिला होने से उनकी दावेदारी स्वाभाविक तौर पर बढ़ जाएगी। इधर कांग्रेस में भी महिला प्रत्याशी को लेकर उठापटक आज से शुरू हो जाएगी। दो साल बाद होने वाले पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष का आरक्षण होने के बाद अब सरगर्मी भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg