Mon. Oct 12th, 2026

कैंसर पीड़ित के इलाज के लिए जैन संघटना ने दी सहायता राशि

कैंसर पीड़ित के इलाज के लिए जैन संघटना ने दी सहायता राशि
खबर शेयर करें..

कैंसर पीड़ित के इलाज के लिए जैन संघटना ने दी सहायता राशि

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। खैरागढ़ महाबोधि बुद्ध विहार समिति के सदस्य रहे स्वर्गीय राजकुमार बोरकर की पत्नी अनीता बोरकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनके इलाज में सहयोग के लिए भारतीय जैन संघटना, खैरागढ़ की ओर से 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा भारतीय जैन संघटना के सदस्य द्वारा 10 हजार रुपये की राशि गुप्त दान के रूप में भी प्राप्त हुई। इस तरह इलाज के लिए कुल 21 हजार रुपये की सहायता मिली है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जानकारी के अनुसार, राजकुमार बोरकर का निधन 25 सितंबर 2026 को हो गया था। पति के निधन के बाद अनीता बोरकर का कैंसर का इलाज जारी है। परिवार की आर्थिक स्थिति और उपचार में आ रही परेशानियों को देखते हुए भारतीय जैन संघटना ने मदद के लिए पहल की।

 

इस सहयोग के लिए खैरागढ़ महाबोधि बुद्ध विहार समिति ने भारतीय जैन संघटना और गुप्त दानदाता के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि संकट के समय जरूरतमंद परिवार की मदद करना मानवता, करुणा और सामाजिक सद्भाव का उदाहरण है। कैंसर पीड़ित के इलाज के लिए जैन संघटना ने दी सहायता राशि

यह भी पढ़ें : पानी की कमी, महिलाओं ने किया पालिका का घेराव, अध्यक्ष गिरिजा नदारद, सभापति अजय जैन ने कहा 24 घंटे में लगाएंगे नया पंप

इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष अजय जैन, महिला संगठन अध्यक्ष श्रुति अभय जैन, सचिव महेंद्र डाकालिया, स्वास्थ्य प्रमुख नवीन जैन, वैभव लूनिया, ऋचा अजय जैन सहित संघटना के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं महाबोधि बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष उत्तम बागड़े के साथ भोजराज ऊके, कांतिलाल पाटिल, भारत वानखेड़े और बिट्टू मेश्राम,प्रशान्त सहारे भी मौजूद थे।

महाबोधि बुद्ध विहार समिति ने अनीता बोरकर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!