Mon. Oct 12th, 2026

शारदीय नवरात्र पर्व: शक्ति मंदिरों में आस्था की जोत,जगह-जगह स्थापित देवी की प्रतिमाएं

शारदीय नवरात्र पर्व: शक्ति मंदिरों में आस्था की जोत,जगह-जगह स्थापित देवी की प्रतिमाएं
खबर शेयर करें..

शारदीय नवरात्र पर्व: शक्ति मंदिरों में आस्था की जोत,जगह-जगह स्थापित देवी की प्रतिमाएं

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होने के साथ हीं  शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में आस्था के जोत जगमगा रहे है। जगह-जगह आदि शक्ति दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित की गई । नवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

शहर के बाजारों में भी भीड़ दिखने लगी है। दंतेश्वरी मंदिर, इतवारी बाजार के महामाया और शीतला मंदिर, पुराना बस स्टैंड स्थित बलेश्वरी मंदिर, धरमपुरा के शनिधाम स्थित दुर्गा मंदिर तथा दाऊचौरा स्थित शीतला धाम में नवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। आकर्षक रंगरोगन और साज-सज्जा के साथ रोशनी से सजाया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

इन देवी मंदिरों में नौ दिनों तक भक्तों का तांता लगेगा। शहर सहित छत्तीसगढ़, अन्य प्रदेशों और विदेशों में रहने वाले भक्तों ने अपने नाम से ज्योत प्रज्वलित कराए हैं।

शारदीय नवरात्र पर्व: शक्ति मंदिरों में आस्था की जोत,जगह-जगह स्थापित देवी की प्रतिमाएंशीतला मंदिर इतवारी बाजार में 257 ज्योति कलश की स्थापना किया गए है जिसमे एक श्रद्धालु द्वारा धृत के ज्योति कलश प्रज्जवलित किया गया है। 

शहर के सिविल लाइन, बस स्टैंड, दंतेश्वरी मंदिर चौक, गोलबाजार, बांके बिहारी प मंदिर परिसर, बरेठपारा, बख्शी मार्ग, न इतवारी बाजार, तुरकारीपारा, धरमपुरा, अमलीपारा, सोनेसरारज दाऊचौरा, अमलीडीह, धनेली और स लालपुर मोंगरा जैसे वार्डों में भी दुर्गा सहित सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई है ।शारदीय नवरात्र पर्व: शक्ति मंदिरों में आस्था की जोत,जगह-जगह स्थापित देवी की प्रतिमाएं

ग्रामीण इलाकों में पाड़ादाह, मुढ़ीपार, कुकरारापाठ, प्रधानपाठ, बंजारी मंदिर पेंचीकला, केंद्री माता नवांगांव, सांकरा, बाजार अतरिया और जालबांधा सहित विभिन्न गांवों में भी प्रतिमाओं की स्थापना के साथ देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए है। नवरात्रि के शुभारंभ के साथ शहर में उत्सव का माहौल बनेगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!