Tue. Jul 21st, 2026

भाजपा में क्रास वोटिंग..बाद भी खैरागढ़ और छुईखदान जनपद मे भाजपा का कब्जा..भाजपा मे भी असंतोष और गुटबाजी

खबर शेयर करें..

भाजपा में क्रास वोटिंग..बाद भी खैरागढ़ और छुईखदान जनपद मे भाजपा का कब्जा..भाजपा मे भी असंतोष और गुटबाजी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ / छुईखदान। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मंगलवार को जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जहां खैरागढ़ और छुईखदान दोनो मे ही भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाया है। हालांकि इस चुनाव मे भाजपा मे असंतोष दिखाई दी है और क्रास  वोट हो गया।  

छुईखदान मे पुष्पा वर्मा अध्यक्ष.. निरस्त हुआ है वोट 

मतदान में नवनिर्वाचित 25 सदस्यों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्पा वर्मा को 16 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नीना विनोद ताम्रकार के पक्ष में 7 वोट पड़े। दो वोट निरस्त हुए। भाजपा की पुष्पा वर्मा जनपद पंचायत की नई अध्यक्ष चुनी गई है। उपाध्यक्ष के लिए चुनाव में भाजपा के राजूराम लोधी ने 17 मत हासिल कर कांग्रेस के रमेश साहू को पराजित किया। रमेश साहू को 7 मत मिले। एक वोट निरस्त हुआ।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

चर्चा मे रहा .. आखिर किसके वोट निरस्त ?

नतीजे आने के बाद चर्चा का केंद्र बिंदु क विषय यह रहा कि आख़िर 2 वोट किसके जो निरस्त हुए। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रत्याशी चयन के समय कुछ विवा हुआ था जिसकी परिणीत निरस्त के रूप सामने आई। अध्यक्ष चुनाव के पहले कांग्रेस के पक्ष में 10 वोट पड़ने की चर्चा थी जो 7 सिमट गई।

खैरागढ़ मे हुआ क्रास वोटिंग.. भाजपा की डॉ राजेश्री त्रिपाठी बनी अध्यक्ष 

जनपद पंचायत की बागडोर अब क्षेत्र क्रमांक दो से चुनकर आई भाजपा की डॉ राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी संभालेंगी। नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों के पहले सम्मेलन बाद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की डॉ राजेबी शैलेंद्र त्रिपाठी को 17 मत मिले जबकि कांग्रेस की ओर से खड़ी प्रत्याशी निर्मला वर्मा को आठ मत ही मिल पाया। अध्यक्ष निर्वाचन बाद उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा ने बाजी मार ली उन्होंने लगातार तीन बार से चुनाव जीतकर क्षेत्र क्रमांक 16 से जनपद सदस्य निर्वाचित लखनलाल साहू को प्रत्याशी बनाया वही कांग्रेस ने उनके मुकाबले में भूखन बंजारे को उतारा लेकिन यहाँ भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी।

लखनलाल साहू को 16 और भूखन बंजारे को महज सात वोट मिला जिसके चलते जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर पूरी तरह से भाजपा का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष निर्वाचन के समय समर्थन करने वाले गोंडवाना महासभा के दो सदस्यो ने उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भाग नहीं लिया जिसके चलते कांग्रेस की आरे से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही निर्मला वर्मा को 9 वोट मिला जबकि उपाध्यक्ष निर्वाचन के दौरान महासभा सदस्यो ने वोट नहीं डाला जिसके कारण भूखन बंजारे को सात वोट ही मिला।

सम्मेलन और अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन को लेकर जनपद कार्यालय में कड़ी चौकसी की गई थी। चुनाव अधिकारी एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू के देखरेख में निर्वाचन की सारी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

खैरागढ़ जनपद मे भाजपा की राजेश्री त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद के चुनाव में अपेक्षित जीत दर्ज की। लेकिन वरिष्ठ जनपद सदस्यों के राजनीतिक महत्वकांक्षी अरमान के चलते भाजपा के भीतर भी अंतर्कलह और क्रॉस वोटिंग देखने को मिली। वहीं कांग्रेस के सभी 6 सदस्य अपने वोट को लेकर एकजुट रहे, वहीं मतदान में एक और वोट प्राप्त करने में कांग्रेस सफल हो गई।  जनपद पंचायत खैरागढ़ की 25 सीटों में से भाजपा को 17 मत मिले, जबकि कांग्रेस को 8 वोट प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद के लिए दो सदस्य मतदान में शामिल नहीं हुए। जनपद सदस्य क्रमांक 1 और 3 मतदान से गायब रहे। जिसे सुगबुगाहट में उपाध्यक्ष पद के प्रति सदस्यों की उदासीनता या महत्व न देना माना गया। ऐसा लगता है अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के भीतर भी क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे कांग्रेस को 7 वोट मिले, जबकि भाजपा को 16 वोट ही प्राप्त हुए। इससे साफ तौर पर जाहीर होटा है की संगठन की ताकत का दंभ भरने वाली भाजपा मे भी असंतोष और गुटबाजी है।

Cross voting in BJP..even after that BJP has control over Khairagarh and Chhuikhadan districts..dissatisfaction and factionalism in BJP too




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg