Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

59 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर सेल की टीम ने गिरोह को इंदौर में दबोचा

59 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर सेल की टीम ने गिरोह को इंदौर में दबोचा
खबर शेयर करें..

59 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर सेल की टीम ने गिरोह को इंदौर में दबोचा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर // साइबर सेल बिलासपुर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 59 लाख 87 हजार 994 रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया।

solar pinal
solar pinal

साइबर सेल की टीम के जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने सामान्य निवेश और व्यापार के नाम पर लोगों से लाखों रुपए हड़पे। गिरोह ने फर्जी वेबसाइट और ऐप बनाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी के जाल में फंसाया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

⭕ ललित कुमार पिता सुरेंद्र सिंह (32 वर्ष), निवासी अजय किराना स्टोर के पास, धाराखेड़ा, थाना कोतवाली महू, जिला इंदौर (म.प्र.)

⭕ सचिन कुमारवाले सिंह चौहान पिता दिलावर सिंह चौहान (38 वर्ष), निवासी अपोशयापुरी कॉलोनी, महू, इंदौर

⭕ अमित सावले पिता संतोष सावले (30 वर्ष), निवासी गिरनार हिल्स फेस-1, महू, इंदौर

⭕ रोहित निपाणे पिता बहादुर सिंह निपाणे (25 वर्ष), निवासी शिवनंद नगर कॉलोनी, महू, इंदौर

आरोपियों से सामान हुआ बरामद

छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों से 04 मोबाइल फोन, 07 एटीएम कार्ड, 01 यूएसबी कार्ड, 02 चेकबुक और 02 पासबुक बरामद कीं।59 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर सेल की टीम ने गिरोह को इंदौर में दबोचा

इस खबर को भी पढ़ें : उदयपुर कांजी हाउस की बदहाली, जिम्मेदारों की लापरवाही से तीन गायों की मौत, ग्रामीणों में नाराज़गी

इस तरह दिया ठगी को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि निवेश,व्यापार के नाम पर लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। ललित कुमार साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड है, जिसने दिल्ली से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उसने विदेशी वेबसाइट और एप्लीकेशन के नाम पर फर्जी निवेश योजनाएं बनाकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg