Sun. Jul 26th, 2026

नकली कीटनाशक फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, झोपडीनुमा मकान में चल रहा था अवैध कीट नाशक फैक्ट्री 

नकली कीटनाशक फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, झोपडीनुमा मकान में चल रहा था अवैध कीट नाशक फैक्ट्री 
खबर शेयर करें..

नकली कीटनाशक फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, झोपडीनुमा मकान में चल रहा था अवैध कीट नाशक फैक्ट्री

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर // प्रदेश भर में किसान एक तरफ कीटनाशक की कमी को लेकर परेशान है वहीं दूसरी तरफ इसे अवसर समझ एक कारोबारी ने किसानों को चूना लगा अपनी तिजोरी भरने के लिए नकली कीटनाशक की फैक्ट्री खोल ली। जिस जिसका पर्दाफाश कर अब मामला दर्ज की जा रही है। 

दरअसल एक कारोबारी ने नकली कीटनाशक बना इसे ओरिजिनल कंपनियों के मिलते–जुलते पैकिंग और डब्बों में भर किसानों को भेज अपनी तिजोरी भरने लगा। नकली कीटनाशक से किसानों को भी नुकसान हो रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने नकली कीटनाशक के फैक्ट्री पर छापा मार आरोपित कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बिहार के मधुबनी में रहने वाले रंजीत सिंह प्रायसी डिफरेंश फोर्स इंडिया कंपनी में जांच अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी को सूचना मिल रही थी कि बिलासपुर और आसपास के जिलों में इंड्रोफिल कंपनी के नकली कीटनाशक की बिक्री हो रही है। इससे कंपनी को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। CG Crime News

झोपडी नुमा मकान में चल रहा था फर्जीवाड़े का कारोबार 

जांच अधिकारी ने शहर आकर मामले की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि लिंगियाडीह अपोलो मोड़ के पास रहने वाला रवि सोनी पिता नंद किशोर सोनी झोपड़ीनुमा मकान को नकली कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। वह केमिकल घोलकर नकली कीटनाशक बनाता था। इससे कंपनी के मिलते जुलते डिब्बों में भरकर कंपनी का नकली लेबल लगा देता था।

 

इस नकली उत्पाद को वह बाजार में कम दाम पर बेच रहा था। उसने आसपास के जिले में भी नकली कीटनाशक की सप्लाई की थी। इससे ना सिर्फ कंपनी को नुकसान हो रहा था, बल्कि किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर सरकंडा पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर नकली कीटनाशक को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।नकली कीटनाशक फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, झोपडीनुमा मकान में चल रहा था अवैध कीट नाशक फैक्ट्री Bilaspur news

 

किसानों को हो रही दोहरी क्षति

फसल को कीट से होने वाली बर्बादी से बचाने के लिए किसान कीटनाशक का सहारा लेते हैं। इसके लिए किसान मोटी रकम खर्च करते हैं। नकली कीटनाशक के चलते वे अपनी फसल को कीट से नहीं बचा पाते। इससे दवा खरीदने के लिए उनकी जमापूंजी और फसल की बर्बादी दोनों होती है। नकली खाद और कीटनाशक किसानों के लिए बर्बादी का कारण बनते हैं। CG Crime News




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg