Breaking
Wed. May 13th, 2026

संगीत विश्वविद्यालय में पाक्षिक कार्यक्रम श्रुति मंडल का हुआ आयोजन

संगीत विश्वविद्यालय में पाक्षिक कार्यक्रम श्रुति मंडल का हुआ आयोजन
खबर शेयर करें..

संगीत विश्वविद्यालय में पाक्षिक कार्यक्रम श्रुति मंडल का हुआ आयोजन

 

solar pinal
solar pinal

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में गुरुवार 11 सितंबर को कुलपति महोदया प्रो.डॉ. लवली शर्मा के मुख्य आतिथ्य में पाक्षिक कार्यक्रम श्रुति मंडल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य संकाय के शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इस दौरान नृत्य संकाय के द्वारा कथक नृत्य की एकल प्रस्तुति एवं दरबारी तराना की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके बाद ओडिसी विभाग के द्वारा केवट प्रसंग एकल नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

भरतनाट्यम नृत्य की सामूहिक एवं एकल प्रस्तुति हुई। अंत में ओडिसी के कोणार्क कीर्ति की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन एवं वाचन सुश्री मौलश्री सिंह व सुश्री प्रज्ञा प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मो.शफीक हुसैन ने सारंगी, ए.रोशन कुमार ने हारमोनियम एवं गायन, दीपक दास महन्त ने तबला तथा ऋषभ साहू ने पढन्त पर संगत किया।

इन कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

कथक नृत्य एकल प्रस्तुति में सचिन कुमार, दरबारी तराना में सुजीत कुमार सेन, कल्पना साहू, तनुश्री रॉय, पायल सिदार, उर्वशी कुमारी, पूनम कुमारी व पुखा नारजारी, ओडिसी नृत्य विभाग, भरतनाट्यम नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति में होरिल गौर अतिथि व्याख्याता, रोशनी देवांगन, साक्षी तोकल, मानसी देवांगन, कुसुम सोनी, अनुपमा तिवारी, खुशबू भूमिज, अनुकृति सिंह व दीप्ति निषाद, भरतनाट्यम नृत्य एकल प्रस्तुति में होरिल गौर अतिथि व्याख्याता भरतनाट्यम विभाग एवं कोणार्क कीर्ति की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति में हिमानी सारथी, हीना दास, दुर्गेश्वरी पाल, अर्पित इनवाती व सुधा योजन ने शानदार प्रस्तुति दी।

संगीत विश्वविद्यालय में पाक्षिक कार्यक्रम श्रुति मंडल का हुआ आयोजन

इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी, अधिष्ठाता नृत्य संकाय प्रो.डॉ. नीता गहरवार, अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो.डॉ. नमन दत्त, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.देवमाईत मिंज, श्रुति मंडल के संयोजक डॉ.दीपशिखा पटेल सहायक प्राध्यापक लोक संगीत विभाग एवं सदस्य डॉ. दिवाकर कश्यप सहायक प्राध्यापक गायन विभाग, डॉ. लिकेश्वर वर्मा सहायक प्राध्यापक गायन विभाग, डॉ.शिवाल बैस सहायक प्राध्यापक कथक विभाग, डॉ. शेख मेदिनी होंबल सहायक प्राध्यापक भरतनाट्यम, श्री जगदेव नेताम सहायक प्राध्यापक गायन विभाग सहित शिक्षकगण, संगतकारगण, अतिथि व्याख्यातागण एवं शोधार्थी–विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg