Mon. Jul 20th, 2026

बिरसा मुंडा को महिला सशक्तिकरण संघ का नमन, कैलेंडर विमोचन के साथ मनाई जयंती

Women Empowerment Association pays tribute to Birsa Munda, celebrates his birth anniversary with calendar release बिरसा मुंडा को महिला सशक्तिकरण संघ का नमन, कैलेंडर विमोचन के साथ मनाई जयंती
खबर शेयर करें..

बिरसा मुंडा को महिला सशक्तिकरण संघ का नमन, कैलेंडर विमोचन के साथ मनाई जयंती

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़। महिला सशक्तिकरण संघ, अछोली कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर 2025 को बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद संघ की सदस्य आयुष्मती राधिका जंघेल ने उपस्थित जनों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।  

 

इस अवसर पर अमिताभ दुफारे ने बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान की पाँचवीं और छठी अनुसूचियों में जनजातीय समाज के जल, जंगल, जमीन और प्रशासनिक अधिकारों का उल्लेख है, लेकिन इनकी जानकारी का अभाव आज भी शोषण का कारण बना हुआ है।  

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

सभी उपस्थित जनों ने बिरसा मुंडा के साहस, त्याग और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में महिला सशक्तिकरण संघ की अध्यक्ष आयुष्मती पदमा मेश्राम ने वर्ष 2026 के महिला सशक्तिकरण कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में प्रमुख महापुरुषों की जयंती, स्मृति दिवस, अमावस्या-पूर्णिमा की तिथियाँ और संवैधानिक अधिकारों का उल्लेख किया गया है।  Women Empowerment Association pays tribute to Birsa Munda, celebrates his birth anniversary with calendar release बिरसा मुंडा को महिला सशक्तिकरण संघ का नमन, कैलेंडर विमोचन के साथ मनाई जयंती

यह भी पढ़ें : IKSVV: खैरागढ़ महोत्सव में 3 दिनों तक बिखरेगी संगीत और कला की छठा, ये कलाकार करेंगे देंगे प्रस्तुति..

इस अवसर पर अनिल लांडगे, अनिल सहारे और राजेश कोच ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबीता काचे, सविता मेश्राम, मनीषा मेश्राम, सरिता गजभिये, अनीता मेश्राम, अनुपमा लांडगे, पूजा मेश्राम, अरुणा गजभिये, सीमा सहारे, उर्मिला मेश्राम, उर्मिला हुमने, सुनंदा डोंगरे, प्रभा चन्द्रिकापुरे, किरण मेश्राम और जूली टेंभुरकर की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।

यह भी पढ़ें इंकविवि में खैरागढ़ महोत्सव की आज शुरुआत, सांसद करेंगे उद्घाटन, तीन दिनों तक बिखरेगी कला की छठा

Women Empowerment Association pays tribute to Birsa Munda, celebrates his birth anniversary with calendar release




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg