Sun. Jul 26th, 2026

कामधेनु माता के दर्शन करने, मनोहर गौशाला पहुंची कुलपति

खबर शेयर करें..

कामधेनु माता के दर्शन करने, मनोहर गौशाला पहुंची कुलपति

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ. लवली शर्मा ने मनोहर गौशाला पहुंचकर कामधेनु माता का दर्शन किया।

गौ सेवक चमन डाकलिया ने कुलपति का आत्मीय स्वागत करते हुए ‘गाय एक वरदान’ पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। जिसके बाद उन्होंने सर्वप्रथम कामधेनु माता के दर्शन किए और गौशाला में संचालित अर्क निर्माण, फसल अमृत निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुई साथ ही सेवाभावी कार्यों सहित बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कुलपति ने कहा कि मनोहर गौशाला न केवल गौ सेवा का केंद्र है बल्कि एक अद्भुत और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने वाला पवित्र स्थल भी है, जहां कामधेनु माता का दर्शन प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गौशालाएं समाज में सेवा, संवेदना और संस्कारों को बढ़ावा देती हैं और जनमानस को भारतीय परंपरा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गौ सेवा के साथ मानव कल्याण का कार्य अद्भुत है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg