Sat. Jul 25th, 2026

किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज, लाठी-डंडे के बल पर नहीं ले सकते जमीन

किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज, लाठी-डंडे के बल पर नहीं ले सकते जमीन
खबर शेयर करें..

किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज, लाठी-डंडे के बल पर नहीं ले सकते जमीन

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // संडी क्षेत्र में श्री सीमेंट परियोजना का विरोध कर रहे किसानों पर प्रशासन द्वारा किए गए कथित दमन, लाठीचार्ज और मारपीट की घटनाओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज खैरागढ़ पहुंचे, जहां कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी कर और नारों के साथ स्वागत किया।

किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज, लाठी-डंडे के बल पर नहीं ले सकते जमीन

कार्यक्रम में बैज को संडी क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट परियोजना से किसानों को होने वाले संभावित नुकसान, प्रदूषण और भूमि बंजर होने की आशंकाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नीलांबर वर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, आरती महोबिया, लक्ष्मी सिरमौर, मंसाराम सिमकर, यतेंद्रजीत सिंह, शेखर दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

लाठी-डंडे के बल पर नहीं ले सकते जमीन, ये छत्तीसगढ़ है

दबाव में किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लाठी और बंदूक की नोक पर उद्योग नहीं चलाया जा सकता। किसानों की सहमति के बिना फैक्ट्री स्थापित करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कहा कि प्रशासन ने उद्योगपतियों के दबाव में किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया है और कांग्रेस पार्टी अन्नदाताओं के न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

Congress state president Baij reached out to support the farmers, saying they cannot take land with the help of sticks and batons.

खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg