Sat. Jul 25th, 2026

लमरा जंगल में दो स्थानों से भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामग्री बरामद

Huge quantity of Naxalite dump material recovered from two places in Lamra forest.लमरा जंगल में दो स्थानों से भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामग्री बरामद
खबर शेयर करें..

लमरा जंगल में दो स्थानों से भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव / खैरागढ़ // नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। बकरकट्टा थाना अंतर्गत आने वाले लमरा जंगल में दो स्थानों से भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामग्री बरामद हुआ है।

 

इसी थाना क्षेत्र में बड़े इनामी नक्सलीयों ने किया है आत्मसमर्पण 

राजनांदगांव रेंज में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे व्यापक और सघन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। विगत 08 दिसम्बर को एमएमसी जोन के 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। जिनसे पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना बकरकट्टा अंतर्गत लमरा जंगल में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा डम्प छुपाकर रखने की जानकारी दी गई।Huge quantity of Naxalite dump material recovered from two places in Lamra forest.लमरा जंगल में दो स्थानों से भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामग्री बरामद

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया और दो अलग-अलग स्थानों में मिट्टी के नीचे छुपाकर रखे नक्सलियों की भारी डम्प में हथियारों, विस्फोटकों और दैनिक उपयोग की सामग्रियों का बड़ा जखीरा मिला।

 

हथियार सहित ये सामान हुआ बरामद..

इंसास एलएमजी रायफल – 01 नग, 303 रायफल – 02 नग (58 जिंदा राउंड), 12 बोर गन – 01 नग (25 राउंड), बीजीएल – 01 नग (05 सेल में 04 जिंदा एवं 01 खाली), वर्दी कपड़े – 02 सेट, पोच – 02 नग, पिट्ठू – 02 नग, तिरपाल, मेडिकल सामग्री, नक्सली सहित्य एवं अन्य सामग्री।

Huge quantity of Naxalite dump material recovered from two places in Lamra forest.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg