Sat. Aug 1st, 2026

गांव में मंडई के दौरान हुई चाकूबाजी, घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

गांव में मंडई के दौरान हुई चाकूबाजी, घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत A knife attack occurred during a village fair
खबर शेयर करें..

गांव में मंडई के दौरान हुई चाकूबाजी, घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

त्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // थाना खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पिपलाकछार के बाजार चौक में मारपीट के दौरान चाकू से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना देर शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। मृत युवक की पहचान मोरजदास पटेल 23 वर्ष पिता समय लाल पटेल निवासी ग्राम पिपलाकछार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब चार युवकों ने मिलकर मोरजदास पटेल पर चाकू से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बाइक से ही लाया अस्पताल 

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाइक से ही घायल युवक को तत्काल खैरागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव रेफर किया गया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इलाज के दौरान हुई मौत 

घायल युवक ने मेडिकल कालेज राजनांदगांव में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक खेती-किसानी का कार्य करता था। हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोशीत है।गांव में मंडई के दौरान हुई चाकूबाजी, घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत A knife attack occurred during a village fairA knife attack occurred during a village fairगांव में मंडई के दौरान हुई चाकूबाजी, घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

खैरागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े : CG NEWS : बोलेरो के अन्दर सीक्रेट चैंबर..तस्करी हो रही थी 25 लाख का गांजा..आये पुलिस की सपड़ में..

A knife attack occurred during a village fair; the injured youth died during treatment.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg