Mon. Jul 13th, 2026

सूने मकान में चोरी, नकद व सोने के आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर

सूने मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोरी
प्रतीकात्मक चित्र..
खबर शेयर करें..

सूने मकान में चोरी, नकद व सोने के आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर

 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // सोमनी थाना क्षेत्र ग्राम ठाकुरटोला में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकद राशि एवं सोने के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रोजी मजदूरी कर जीवनयापन करती है और घर में ही छोटा सा किराना दुकान संचालित करती है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस के अनुसार प्रार्थिया सुशीला कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी छोटी बहन बसंती पाटिला के घर ग्राम पचपेड़ी ठेलकाडीह मड़ई घूमने गई थी। 29 दिसम्बर को शाम जब वह अपने घर वापस लौटी तो घर के सामने का दरवाजा खोलकर अंदर गई।

अंदर जाने पर देखा कि घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और उसकी सिटकिनी टूटी हुई थी। जहाँ अज्ञात चोर घर में घुसकर आलमारी में रखे 7 नग सोने की पत्तियां और नकद 15 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए।

लगातार बढ़ रही है चोरी की घटना

गौरतलब है कि सोमनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। सोमवार रातको क्षेत्र के ग्राम अंजोरा में माखनदास के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने साढ़े 6 लाख के जेवरात व नकदी रकम की चोरी की गई थी। अब फिर से चोरी की घटना सामने आई है। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg